Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नोटों की गड्डियां दिखाकर बीच बाजार में महिला से गहने ठगने वाली दो महिलाएं सहित तीन आरोपित पकड़े गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बैग में नोटों की गड्डी दिखा कर महिला से गहने ठगने के मामले में अपराध शाखा , ऊंचा गांव की टीम ने आज शुक्रवार को दो महिलाएं सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नोटों के गड्डी में एक 500 के नोट असली थे बाकी के कागज थे। इस मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद में सम्बंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी। और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी अपराध शाखा ऊंचा , बल्लभगढ़ की टीम को सौपी गई थी। और अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आज तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो महिलाएं सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि भारत कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी  एक महिला ने पुलिस को बताया कि 10 सितम्बर को मार्केट में गई थी। इसी दौरान उसे एक लडकी मिली, वह बैंक का पता पूछ रही थी, तभी 2 महिलाएं भी आ गई,उन्होंने लड़की का बैग चेक किया, जिसमें पैसे की गड्डियां रखी हुई थी। उन महिलाओं ने पीड़िता के साथ जालसाजी कर पीड़िता के आभूषण ले लिए  तथा नोटों की गड्डियां शिकायतकर्ता को दे दी। शिकायतकर्ता ने जब घर जाकर देखा तो गड्डियां में ऊपर का 500 रुपए का नोट असली था बाकी सब कागज थे। जिस शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा उचा गांव की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी दो महिला व अतुल शर्मा (29) निवासी सोनिया विहार, करवाल नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि अतुल इन महिला के साथ रहता था तथा इनको दिल्ली से लाने ले जाने का काम करता था। महिलाओं से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने बैग में रख पैसों की गड्डियां दिखाकर शिकायतकर्ता को झांसे में ले लिया और पैसे के लालच में आकर शिकायतकर्ता ने अपने आभूषण उतारकर दोनों महिलाओं को दे दिए  थे। आरोपित  अतुल को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया, वहीं महिलाऐं पुलिस रिमांड पर है।

Related posts

फरीदाबाद: खालसा गार्डन में आयोजित शादी समारोह के दौरान बाप -बेटों पर गोली चलाने के मामले में एक एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सावित्री पॉलिटेक्निक में हुआ ड्रेस डिजाइनिंग पर सेमिनार का आयोजन,छात्राओं ने ड्रेप की हुई साड़ी का न्यू लुक में कैसे पहना जाता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने तीन थानों के एसएचओ सहित चार इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं-जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x