Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का एक क्लर्क अजय 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए चढ़ा स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी टीम के हत्थे।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए  आज शुक्रवार को अजय, क्लर्क, कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चरखी दादरी को शिकायतकर्ता से 4,000/- (चार हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चरखी दादरी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपित  के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 40 दिनांक 10.10.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार में दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी में करीब डेढ साल से पुराने कार्य जैसे वाल रिपेयर, पाईपो की लिकेज, टैंकर पानी व  फिटकड़ी/बिलिचिंग पाउडर वाटर वर्कस पर पहुंचाने आदि कार्यों के लिए ठेका लिया गया है। उसके द्वारा किए गए कार्याे के कुल 12 बिल कुल 2,30,000/-रूपये राशि के अदायगी के लिए विभाग में दिए गए  है। उसके द्वारा प्रस्तुत बिलो को दीपक यादव, कनिष्ट अभियन्ता व मोहन लाल उप-मंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी द्वारा पास करने उपरांत लेखा शाखा में नियुक्त अजय क्लर्क कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी के पास ड्रा करने के लिए भेजा गया है।उपरोक्त बिलो के अतिरिक्त 3 अन्य बिल 2,00,000/- रूपये राशी के अभी कनिष्ट अभियन्ता व उप-मंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी से पास होकर लेखा शाखा कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी में  अजय क्लर्क उपरोक्त के पास अदायगी के लिए  आने है। अजय क्लर्क, लेखा शाखा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी शिकायतकर्ता से उपरोक्त बिल राशि को अदायगी के लिए उससे 4000/-रूपये नकद रिश्वत राशि की मांग की गई। 

Related posts

नकली दवाइयां बनाने व खरीद फरोख्त करने वाले कंपनी का पर्दाफाश, 4 आरोपित पकड़े गए, भारी संख्या में दवाइयां बरामद।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन टीम ने रिटायर्ड नेवी के कमांडर से 4 लाख की रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों किया अरेस्ट, बर्खास्त

Ajit Sinha

विधानसभा में आया अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस बिखराव का आईना : डॉ अरविंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x