Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डॉ. आईके भट्ट बने मानव रचना यूनिवर्सिटी के नए वीसी ,आईआईटी कानपुर से किया था एमटेक और पीएचडी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबादप्रोफेसर डॉ. इंद्र कृष्ण भट्ट ने मानव रचना विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला है। डॉ. भट्ट ने 1982 में एमटेक और 1986 में कानपुर आईआईटी से पीएचडी किया है। डॉ. भट्ट ने IET लखनऊ से शिक्षाविद के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। वह MNREC (अब MNNIT) इलाहाबाद में प्रोफेसर रहे हैं।MNNIT के साथ ग्रहणाधिकार रखते हुए उन्होंने AICTE नई दिल्ली में एडवाइजर के रूप में अपने सेवाएं दी। इसके बाद वह एनआईटी, हमीरपुर में (साल 2005-2010) और साल 2011-2016 तक एमएनआईटी, जयपुर के निदेशक रहे। जयपर में काम करने के दौरान उनके पास चार अन्य NIT और IIT के निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार था। वह पूरे देश में कई तकनीकी संस्थानों के शैक्षणिक प्रबंधन और विकासात्मक कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। प्रो. भट्ट ने कई पीएचडी विद्वानों का मार्गदर्शन किया है।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने एनजीओ चलाने वाली महिला व उसके साथी को 1 लाख रूपए में बच्ची को बेचते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के खोरी में नगर निगम प्रशासन ने 12 अर्थमूभर व 1 पोकलेन मशीनों की मदद से 1200 मकानों किया ध्वस्त 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के लिए किए गए विशेष प्रबंध : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x