Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: अन्तर्राष्टीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में रविवार की शाम बड़ी चौपाल पर हरियाणवी फैशन शो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अन्तर्राष्टीय सूरजकुंड मेले में रविवार की शाम बड़ी चौपाल पर हरियाणवी फैशन शो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। सूरजकुंड मेले में पहली बार हरियाणा की माटी व संस्कार की झलक दिखलाता इस अनूठे आयोजन से पर्यटकों में गजब का उत्साह संचार भर गया। लोगों से खचाखच भरी बड़ी चौपाल में आयोजित हरियाणवी फैशन शो में खास बात रही कि इसमे हरियाणी कलाकारों के अलावा पांच विदेशी देश, थाईलैंड, किज्रीस्तान, घाना, युगांडा, व भूटान के कलाकारों ने भी हरियाणवीं वेशभूषा में रैंपवॉक किया। हरियाणी घाघरा, दामण, कुर्ती, जाकेट, कमीज सलवार, में कलाकारों ने रैंप ने लोगों का मन मोह लिया।



इयके अलावा डीएवी स्कूल अंबाला के छात्राओं ने नूर नृत्य उड़ जाइए कबूतर तैने मारे बिजड़ी, सलीम हरियाणवी एसडी गलर्ज कॉलेज नरवाना ने समूहगान बौलण बतलावण की टाल करीए, शिव जी लटा हिलावै है मां ने कार्यक्रम को रंगारंग बनाते हुए चार चांद लगा दिए। इसके उपरांत सलीम हरियाणी ने धमाल लोकनृत्य रामजी बतादे कद बरसैगा प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी, पर्यटकों ने भी डा. पूनिया की सराहनीय पहल का जोरदार तालियों से स्वागत किया। अतिरिक्त महासचिव हरियाणा धनपत सिंह ने कार्यक्रम में मुख्यथिति  के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्जवलित कर संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लाडवा विधायक पवन सैनी उपस्थित थे। धनपत सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति व स यता की दुनियाभर में विशेष पहचान है। हरियाणवी स यता व संस्कृति हमारी धरोहर है और इसको सहज कर रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी वेषभूषा व खानपान जीवनशैली में गहरा असर डालती है। इस तरह के आयोजन से भावीपीढ़ी को हरियाणी स यता व संस्कृति के महत्व का ज्ञान होता है। उन्होंने कलाकारों की हौसलाअफजाई के लिए एक लाख रूपए  देने की घोषणा की।

Related posts

फरीदाबाद : मैनहटन मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 14 को किया गिरफ्तार, खुद देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम 27 व 28 अक्टूबर को : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद :लोहा ब्यापारी प्रदीप कालरा ने अपने घर में खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,सुसाइड नोट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x