Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

नए शिक्षा मंत्री पर राहुल गांधी का निशाना- बलात्कारियों को बचाने वाले से ज्यादा खराब आदमी कोई नहीं हो सकता।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस ने देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर जोरदार निशाना साधा है। साथ ही मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है कि किसने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले छोड़ने का आदेश दिया था। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बलात्कारियों को बचाने वाले से ज्यादा खराब आदमी कोई नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जोशी देश की शिक्षा व्यवस्था और उसमें पढ़ने वाले हर छात्र का अपमान हैं। करोड़ों लड़कियां उन संस्थानों में पढ़ती हैं, जिनकी अब वह देखरेख करते हैं। भारत की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए शिक्षा मंत्री को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
वहीं मंगलवार शाम को लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि छात्रों पर हुए हमलों के जिम्मेदारों की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्र देश के दुश्मन नहीं हैं। वे भारत के नागरिक हैं और सरकार को देश के युवा नागरिकों के साथ इतनी बेरहमी से पेश आने के लिए जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को भी पुलिस के हाथों बेरहमी झेलनी पड़ी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस ने जैसा बर्ताव किया, वह पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबकी आवाज सुननी होती है, लेकिन मोदी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं है, बल्कि भारत की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने की है।केसी वेणुगोपाल ने सवाल किया कि क्या हम एक ऐसे सिस्टम को जारी रखेंगे जहां कोचिंग एक ज़रूरत बन गई है? जहां सरकारी स्कूल गायब हो जाते हैं और प्राइवेट स्कूल बढ़ जाते हैं? जहां छात्रों को इंसाफ पाने के लिए कोर्ट में लड़ना पड़ता है? जहां प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुलिस की हिंसा का सामना करना पड़ता है? जहां डिग्री नौकरी की गारंटी नहीं देती?इससे पहले लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि संशोधन विधेयक का विवरण पढ़कर पता चलता है कि मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए गंभीर नहीं है। 2024 में भी सरकार ने इस बिल को ऐतिहासिक बताया था- लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ये कानून मोदी सरकार की विफलता का स्मारक है। उन्होंने बताया कि नीट-यूजी 2024 पेपर लीक की जांच में जिन 45 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, उसमें से 44 लोगों को बेल मिल चुकी है।  जब 2024 में पेपर लीक हुआ था, तब भी धर्मेंद्र प्रधान सच्चाई मानने को तैयार नहीं थे और 2026 में भी उनका यही रवैया था। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया कि जिस मंत्री के रहते 21 बच्चों ने जान दे दी, मोदी सरकार उनका सम्मान करती है। उन्होंने आरएसएस द्वारा देश के शिक्षा संस्थानों पर कब्जा करने का भी जिक्र किया। गोगोई ने मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा कि किसने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले छोड़ने.   का आदेश दिया था?

Related posts

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ने अपने ननिहाल में मांगे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के लिए वोट

Ajit Sinha

जर्मनी की चांसलर सुश्री एंजेला मार्केल ने  2014 में स्थापित डीएमआरसी के पहले छत के शीर्ष सौर ऊर्जा संयंत्र का दौरा किया।

Ajit Sinha

वर्ल्ड रोबोटिक गेम्स टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 का आगाज इसमें 60 से अधिक देशों के युवा ले रहे है. वीडियो देखें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x