Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर चुन्नी से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी, आरोपित पति पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी, परिवार जनों को गुमराह करने के लिए पति ने उसके पेट में दर्द होने की सूचना दी, वारदात के बाद मौके पर पहुंची थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा , और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में थाना भोंडसी, गुरुग्राम में हत्या सहित कई धाराओं में आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर , तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम हेमंत है।       
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27.07.2026 को थाना भोंडसी, गुरुग्राम में अस्पताल से एक सूचना शालू नामक महिला को उसके पति द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल में लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर मृतका के पति ने पुलिस टीम को बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु पेट दर्द के कारण हुई है। पुलिस टीम द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर निशान मिले। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। मृतका के पिता ने पुलिस टीम को एक शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी  21 वर्षीय बेटी की शादी वर्ष-2025 में हेमंत नामक व्यक्ति से हुई थी। हेमंत व उसकी बेटी बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के नजदीक एक खेत पर मजदूरी करते थे तथा वहां रहते थे। दिनांक 27.07.2026 को लगभग 12:30 AM पर हेमंत का इनके पास फोन आया कि उसकी बेटी के पेट में दर्द है और वो बेहोश हो गई है तथा कुछ नहीं बोल रही और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। उसके बाद हेमंत का फोन आया कि उसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। जब इन्होंने अपनी बेटी के शव को देखा तो उसके गला घोंटने के निशान थे। हेमंत ने उसकी बेटी की हत्या की है। इस शिकायत पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपित को आज मंगलवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम हेमंत (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिवारा जिला बुलंदशहर, उत्तर-प्रदेश है।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित हेमंत अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण दिनांक 26/27.07.2026 की रात को उसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और अपनी पत्नी के परिवार/परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए पेट दर्द से मृत्यु होने का बहाना बनाया। पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई चुन्नी बरामद कर ली ।  मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका ने दुल्हन के काट दिए बाल, फेविक्विक से चिपका दी आंखें, जमकर पिटाई कर दी 

Ajit Sinha

हरियाणा: दो ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 11 किए काबू, 607 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन बरामद

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर मो. अकील ने इंस्पेक्टर बिजेंद्र व उनकी टीम को 5 चोर पकड़,10 कार बरामद करने पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x