Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में ₹30 हजार की रिश्वत लेते एचवीपीएनएल का एक्सईएन दीपक गर्ग विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (XEN) दीपक गर्ग को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 18 दिनांक 28.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
*क्या था मामला-*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एचवीपीएनएल, टीएस डिवीजन,सेक्टर-23,फरीदाबाद में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग उसके लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के एवज में ₹30,000 की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी दीपक गर्ग को शिकायतकर्ता से ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की गई।

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर होगा आसान,मंझावली पुल सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ 26 को

Ajit Sinha

“स्टाइल एंव स्माइल यूनिसेक्स” सैलून के मालिक पर ताबड़तोड़ 12 राउंड गोलियां चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व भाजपा नेता राजेश नागर पहुंच कर पौधारोपण किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x