Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने आज एडवाइजरी जारी की है, नीलम पुल की एक साइड बंद रहेगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने आज यातायात पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की है जिसमे नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाली नीलम फ्लाई ओवर की एक साइड निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते कल शनिवार, 23 सितंबर से बंद रहेगी।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एफएमडीए द्वारा नीलम फ्लाईओवर की अजरौंदा से नीलम चौक जाने वाली साइड पर 23 सितंबर से रिपेयरिंग की जाएगी जिसके चलते अजरोंदा फ्लाईओवर की एक साइड पूर्णतया बंद रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा फ्लाईओवर की दूसरी साइड को दो हिस्सों में बांटकर वाहनों के आने व जाने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि सड़क निर्माण के चलते अपनी मंजिल को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा जारी कि गई एडवाईजरी का पालन करें।
कृपया सभी वाहन चालक ध्यान दें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एडवाइजरी के मुताबिक अपना अल्टरनेटिंग मार्ग चुने। यात्री अपनी सुविधा अनुसार बाटा,ओल्ड या बड़खल फ्लाईओवर का उपयोग करें तथा फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें.यदि कुछ समझ में ना आए या कोई क्लेरिफिकेशन हो या यातायात में किसी भी तरह की परेशानी के लिए 9582200138/0129-2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : ईएसआई से मानव भवन को जोडऩे वाली सडक़ को किया साफ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की की अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपित पुलिस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x