Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसबीआई बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बेटी की आधार कार्ड बनवाने आई एक महिला से किया बलात्कार -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एसबीआई बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड को थाना सेक्टर -8 की टीम ने आज एक महिला से बलात्कार व आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व धोखे से एक लाख रूपए ठगी करने के आरोप में अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत थाना सेक्टर -8 में दर्ज किया गया था। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम रोहताश है। जिसे कल अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम रोहताश है जो सेक्टर- 15 स्थित एसबीआई बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। गत 12 सितंबर को सेक्टर- 8 थाने में दुष्कर्म तथा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि वह एक वर्ष पहले सितंबर -2022 में अपनी बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए नीलम फ्लाईओवर के पास स्थित एसबीआई बैंक में गई थी जहां पर उसकी मुलाकात आरोपित रोहताश के साथ हुई थी। रोहताश ने उसे कहा कि आज उसका आधार कार्ड नहीं बन पाएगा। क्योंकि मशीन खराब है और इस बहाने से उसने महिला का नंबर ले लिया और कहा कि जब मशीन चलेगी वह उसे फोन करके बता देगा। इसके साथ ही आरोपित ने महिला का पता भी ले लिया और कहा कि इस पत्ते के आसपास तो उसके रिश्तेदारी है। इसके पश्चात आरोपित महिला की कॉलोनी में चक्कर काटने लगा। उसने पीड़ित महिला की बेटी का आधार कार्ड भी बैंक के माध्यम से बनवा दिया और धीरे-धीरे आरोपित उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा। इसके पश्चात आरोपित ने महिला के पति के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करते हैं। इसके पश्चात रोहताश महिला को फोन करने लगा और महिला के साथ दोस्ती कर ली। फरवरी 2023 में जब महिला का पति बाहर गया हुआ था तो आरोपित महिला के घर आया और उसके साथ संबंध बनाए और उसके कुछ अश्लील फोटो भी ले लिए। आरोपित महिला के घर आता – जाता रहा और घर पर ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। आरोपित ने एफडी करवाने के नाम से महिला से एक लाख से अधिक रुपए ऐंठ लिए। महिला ने तंग आकर यह बात अपने पति को बताई तो उसके पति ने आरोपित रोहताश से बात की तो आरोपित ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और बाद में अपना ट्रांसफर दूसरी ब्रांच में करवा लिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू की गई और कल पुलिस ने आरोपी को सेक्टर -15 एसबीआई बैंक से काबू कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उसके कब्जे से महिला से लिए गए पैसे बरामद किए जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अपने दैनिक चुनाव खर्च का विवरण हर दूसरे दिन कमेटी के समक्ष करें पेश: डीसी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज 47 एचसीएच अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी-पढ़े

Ajit Sinha

एडवाइजरी:वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 27 और 28 अक्टूबर को फरीदाबाद मे भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x