अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद ने शहर के अलग -अलग हिस्सों एक साथ छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक120 से अधिक गैस के सिलिंडर बरामद किए हैं। इनमें से ज्यादातर गैस सिलेंडर खाली व भरे हुए पाए गए हैं , और साथ में छोटे सिलेंडर भी पाए गए हैं , जिसमें अवैध रूप से गैस भर अपना धंधा चला, आमजनों के जीवन खतरे में डाल रहे थे। इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ शहर के संबंधित थानों में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए गए हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार, 21 सितंबर – 2023 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली कि एनआईटी फरीदाबाद के अलग अलग क्षेत्र में दुकानदारो द्वारा अवैध रूप से बड़े सिलेण्डरों से छोटे गैस सिलेंडरों में गैस भरी जाती है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ काफी भीड़भाड़ भी होती है जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, यदि मौका पर चेकिंग की जाए तो काफी सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए मिल सकते है।सहगल का कहना हैं कि इस सूचना के सम्बध में कार्रवाई करने के लिए प्रधान सिपाही ब्रजेश कुमार ,मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के उप- निरीक्षक संदीप कुमार, उदय सिंह, निरीक्षक सत्यनारायण व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर पाया गया कि सुनील, निवासी मकान न 3375 गली नंबर 13 संजय कॉलोनी नियर राजेंद्र चौक एम.सी ज्वेलर्स के सामने परचून की दुकान चलाता है व दुकान पर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम भी करता है, मौका पर कुल 6 गैस सिलेंडर रखे हुए मिले। जिनको चेक किया गया। जिनमें से चार भरे, एक खाली था व एक आधा गैस से भरा हुआ था। इसके अतिरिक्त बड़े सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भरने के उपकरण मिले। मौका पर हाजिर मिले सुनील से गैस सिलेंडर रखने बारे वैध लाइसेंस पेश की मांग की, लेकिन वह मौका पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जिस सम्बंध में उदय सिंह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की शिकायत पर सुनील के खिलाफ थाना मुजेसर जिला फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका कहना हैं कि इसके अतिरिक्त अन्य संयुक्त टीम को भी सूचना प्राप्त हुई कि थाना सूरजकुंड के दयालबाग के भीड़भाड़ वाले एरिया में कुछ दुकानदार बड़े सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडरो में गैस भरने का कार्य करते हैं, जिस कोई भी हादसा हो सकता है। इस पर संयुक्त टीम के निरीक्षण पर पाया कि ओम प्रकाश,निवासी एफ 213 शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर, सूरजकुंड फरीदाबाद की बर्तन आदि की दुकान चलाता है जो कि अपनी दुकान पर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम करता हुआ मिला।मौका पर कुल 4 गैस सिलेंडर भारत गैस एजेंसी के एक छोटा गैस सिलेंडर रखा हुआ मिला। इसके नजदीक ही एक अन्य दुकानदार संतोष कुमार ,निवासी एफ 84, शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर सूरजकुंड फरीदाबाद सिलाई कढ़ाई आदि की दुकान चलाता है वह भी अपनी दुकान पर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम भी करता मिला। मौका पर कुल 4 गैस सिलेंडर भारत गैस एजेंसी के व एक छोटा गैस सिलेंडर रखा मिला। दोनो दुकानदारों के पास बड़े गैस सिलेंडरों से छोटे गैस सिलेंडर में गैस भरने सम्बंधित उपकरण मिले। दोनो दुकानदारों द्वारा भीड़भाड़ वाले एरिया में अवैध रूप से गैस भरनी पाई गई जिससे कोई भी हादसा हो सकता था। जिस सम्बध में निरीक्षक सत्यनारायण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सूरजकुंड जिला फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया।उनका कहना हैं कि उपरोक्त कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम को सूचना मिली कि राठी गैस एजेंसी का गोदाम नहरपार गांव मवई में है लेकिन शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर एरिया में अवैध रूप से गैस सिलेण्डरो का स्टॉक किया हुआ है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। सूचना के आधार पर मौका निरीक्षण किया गया व शिव दुर्गा विहार के मकान न. D- 599 में कुल 113 गैस सिलेंडर रखे मिले जिनमे 107 खाली व 2 भरे व कुछ कमर्सियल प्रयोग के लिए थे व गाड़ी खड़ी हुई मिली। इस सम्बंध में मौका पर हाजिर मिले गाड़ी चालक अंकित कोई संतोष जनक जबाब नही दे सका व न ही कोई वैध दस्तावेज पेश कर सका। इस प्रकार बिना किसी कारण के गैस सिलेंडरों का स्टॉक करना पाया जाने पर निरीक्षक सत्यनारायण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की शिकायत पर गैस सिलेंडरों व गाड़ी को पुलिस के हवाले करके थाना सूरजकुंड जिला फरीदाबाद में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

