Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 ने 80 लाख लूट केस में बांछित एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उत्तरप्रदेश की थाना दनकौर में हुई 80 लाख रुपए की लूट के एक मुकदमे में वांछित आरोपित निशांत को आज टीकावली मोड से क्राइम ब्रांच,सेक्टर -85 ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किया गया आरोपित निशांत जेल में बंद गैंगस्टर के लिए  काम करता था। इस आरोपित के खिलाफ भूपानी थाने में अवैध हथियार रखने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया हैं। 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपित निशांत निवासी गांव नचौली , फरीदाबाद पर उत्तर प्रदेश व फरीदाबाद में लूट , हत्या व अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज हैं। आज इस आरोपित निशांत को गांव टिकावली मोड़ के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया  था। पुलिस बतातें हैं कि  वर्ष – 2008 में आरोपित  ने अपने साथी मनोज, निवासी गाँव नचोली, फरीदाबाद, अशोक, निवासी गाँव आयानगर दिल्ली, निंदर निवासी गाँव पलान्जी दिल्ली व अंजनी कुमार ,निवासी बिहार के साथ मिल कर सह आरोपित  निंदर के जीजा की  गाँव मवई ,थाना भूपानी, फरीदाबाद  के इलाके में हत्या की थी। जिस पर मुकदमा न. 84 दिनांक 11 जून 2008, भारतीय दंड सहिंता की धारा  302,34 के तहत थाना भूपानी, फरीदाबाद में दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में आरोपित गिरफ्तार हो चूका है। आरोपित निशांत  ने साल 2009 में अपने साथी संजीत निवासी गाँव गजरोला, जसबीर,निवासी गाँव डैवता, दिनेश निवासी गाँव लडपुरा, आशु निवासी लडपुरा, अमित व रविंदर निवासी गाँव मथनोरा धरमेंदर गाँव चिती सभी जिला गौतम बुध नगर, उत्तरप्रदेश  के साथ मिलकर ईलाका थाना दनकोर, उत्तरप्रदेश  में स्कॉर्पियो सवार व्यक्तियो से हथियारों के बल पर 80 लाख रुपयों की लूट की थी। जिस पर मुकदमा न. 238/2009 भारतीय दंड सहिंता की धारा 395,397,414,216A,120B के तहत थाना दनकोर, उत्तरप्रदेश में दर्ज हुआ था। इस केस में आरोपित डासना जेल में बंद रहा है। आरोपित पिछले 5-6 वर्षो से अदालत से गैरहाजिर चल रहा है।

पुलिस की माने तो आरोपित साल 2018 में मुकदमा न. 340, दिनांक . 14 अगस्त 2018 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 25-54-59 आर्म एक्ट, थाना  एनआईटी फरीदाबाद में एक देशी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ जिस में आरोपित नीमका जेल,फरीदाबाद में बंद रहा है। जो अब आरोपित अदालत से जमानत पर है मुकदमा न्यालय में विचाराधीन है। इसके अतिरिक्त कल 9 जुलाई 2020 को आरोपित  निशांत को एक देशी पिस्तौल 315 बोर व एक जिन्दा रोंद 315 बोर सहित टिकवली मोड़ से  थाना भूपानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार रखने पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना भूपानी में मुकदमा नंबर -96 दर्ज किया गया। आरोपित निशांत का दोस्त युसफ, निवासी आशियाना, फ्लैट सेक्टर-56 ,फरीदाबाद जो कि  ईनामी बदमाश कुलभूषण, निवासी नचोली के लिए काम करता है तथा मनोज, निवासी नचोली जो हत्या के मामले में नीमका जेल में बंद है के लिए भी युसफ काम करता है। आरोपित युसफ कई मुकदमो में वांछित है जिसकी सरगर्मी से तलाशजारी है। पूछताछ के दौरान 31 वर्षीय आरोपी निशातं ने बताया कि   वह आठवी क्लास तक पढ़ा है और अविवाहित है। पिता का स्वर्गवास हो चूका है और मॉ के साथ रहता है।आरोपित  चार भाई व एक बहन है जो सभी शादी शुदा  है आरोपित के तीन भाई अरविन्द, राजू व नरेश टैक्सी चलाते है जो सभी अलग -अलग रहते है।आरोपित निशांत की गिरफ्तारी के बारे में थाना दनकौर  उत्तरप्रदेश  पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आरोपित  को आज कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज रोहित चौधरी गैंग के 4 खूंखार गैंगस्टर को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसान मेलों से कृषि की ओर आकर्षित होंगे युवा : राजेश नागर

Ajit Sinha

पलवल में गरजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,अब भारत को कोई देश आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!