Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सिंभावली क्षेत्र से लापता किशोरी का शव एक निजी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में मिला, सीसीटीवी फुटेज दो आरोपी कैद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व कॉलेज जाते समय लापता हुई किशोरी शव नोएडा के सेक्टर-33 स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में मिला। जिसके बाद नोएडा की सैक्टर 24 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करने के बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और लड़की को अस्पताल लेकर आने वाले लोगो की सीसीटीवी फुटेज मामले को जांच के लिए सिंभावली थाना पुलिस को सौंप दिया।

नोएडा के सैक्टर 35 स्थित सुरभि अस्पताल के बाहर मोटरसाइकल सवार फोटो में दिखाई दे रहे ये दो लोग 14 साल की नबालिक लड़की को इलाज के लिए आए थे।  लेकिन डॉक्टर ने लड़की को मृत्य घोषित कर दिया। तब उन्होने शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की। एंबुलेंस चालक ने बताया कि आरोपी एंबुलेंस में शव रखकर एटीएम से पैसे निकालने का बहाना बनाकर वहां से जाने लगे। एंबुलेंस चालक ने उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा तो आरोपियों ने मृतका के परिजनों का नंबर दे दिया और पैसे लेकर आने तक उससे वहीं रुकने को कहा। जब आरोपी काफी देर तक नहीं लौटे तो एंबुलेंस चालक को शक हुआ और उसने उक्त नंबर पर फोन किया। फोन मृतका के परिजनों के पास पहुंचा तब उन्हें घटना का पता चला। मामले की जानकारी होने पर एंबुलेंस चालक ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना 24 की  पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्ट मार्टम करने के बाद पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और लड़की को अस्पताल लेकर आने वाले लोगो की सीसीटीवी फुटेज मामले को जांच के लिए सिंभावली थाना पुलिस को सौंप दिया। लड़की का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अभिषक दुबे का कहना है पोस्टमार्टम की प्रारम्भिक रिपोर्ट के अनुसार मृतक लड़की की उम्र 14 साल है। मौत का कारण दम घुटना है। मृतका के शरीर पर कोई भी बाहरी या भीतरी चोट के निशान नहीं मिले है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। मृतका का बिसरा और स्वाप जांच हेतु लैब भेजा गया है। पुलिस को आरोपियो के मिले सीसीटीवी फुटेज में से एक शख्स की पहचान फिरोज के रूप में परिवार वालो ने की है। लड़की के परिजनो के अनुसार फिरोज 22 मार्च को उनके घर पहुंचा और बेटी के लापता होने पर दुख व्यक्त किया। वहीं, लोक लाज का भय दिखाकर पुलिस में सूचना नहीं देने की बात भी कही। परिजनों ने बताया कि आरोपी उनके साथ लगातार बेटी को तलाश करने का नाटक करता रहा।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस ने आज निकिता मर्डर केस में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दिया, पिता मूलचंद ने कहा पुलिस ने अपना वादा निभाया-देखें वीडियो

Ajit Sinha

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

1 करोड़ की किडनैप व बंधक बना फरौती मांगने के मामले में आजीवन कारावास की सजा,फरार आरोपित बना बिल्डर , 26 साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x