Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दो बदमाशों ने एक मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा गार्ड में तैनात पुलिसकर्मी के हाथ -पैर को छू कर निकल गई दो गोलियां- केस दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात गांव कन्हाई सेक्टर -65 गुरुग्राम सौरभ नामक व्यक्ति के मकान पर दो हमलावरों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग की जिसमें सुरक्षा गार्ड में तैनात पुलिस के एक जवान के हाथ -पैर को छूती हुई निकल गई जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में सिपाही को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की माने तो मकान मालिक सौरभ , आरोपित दीपक आपस में जानकर थे, इनकी पैसों को लेकर बिगड़ गई। अब आरोपित पंकज ने हमलावरों ये फायरिंग करवाई है। इस संबंध में घायल सिपाही की शिकायत पर थाना सेक्टर -40 गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कई दिनांक 02 मई 2026 की रात को थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में एक सूचना गांव कन्हाई सेक्टर-45,गुरुग्राम में सौरभ नामक व्यक्ति के मकान के बाहर 2 व्यक्तियों के द्वारा गोली चलाने तथा एक सिपाही को गोली लगने के संबंध में प्राप्त हुई। सुरक्षा में तैनात सिपाही की शिकायत पर हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं सहित अन्य धाराओं में थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में केस दर्ज की गई। इस घटना में दो गोलियां सिपाही कुलबीर के हाथ और पैर को छूती हुई निकल गई ।  गोली लगने से घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती है जिसकी हालत स्थिर है तथा खतरे से बाहर है।प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि सौरभ व दीपक नांदल आपस में पुराने जानकार थे। लेकिन रुपयों को लेकर दोनों में कोई विवाद था जिस पर दीपक नांदल ने सौरव को धमकी भी दी थी। उपरोक्त गोली चलाने की वारदात को दीपक नांदल द्वारा अंजाम दिलाया गया है।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की अलग अलग टीम लगी हुई है। अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर वर्षा खांगवाल ने एससीईआरटी से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर समीक्षा बैठक अध्यक्षता की।

Ajit Sinha

गुरुग्राम की ERV-236 की टीम ने मात्र 6 मिनट में पहुंच कर आत्महत्या की कोशिश कर रही लड़की की जान बचा ली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:शिकायत निवारण प्रणाली में तकनीकी क्रांति, एक क्लिक पर प्रदेशभर की मॉनिटरिंग संभव- डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x