Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने चोरी छिपे ट्यूबवेलों के लिए लगाए गए बिजली के खंबे, ट्रांसफार्मर और तार पकड़े हैं -वीडियो


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/ पलवल: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता एंव बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने आज गांव दीघौट और गांव रुंधी में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाईं गई बिजली के लगे हुए कई बिजली के खम्बें, तार और बिजली के ट्रांसफार्मर पकड़े हैं , जो तीन टियूबवैलों चलाने के लिए चोरी छिपे लगाईं गई थी, इसमें बिजली विभाग से कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी। पलवल बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने इस मामले में एक विशेष कमेटी गठित की हैं , जो इस पूरे मामले की बारीकी से जांच करेंगी। इसके बाद आरोपितों को अरेस्ट किया जाएगा।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर ट्यूबवेल गांव दीघोट के क्षेत्र में तथा दो ट्यूबेल गांव रुंधी के रकबा में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लगे पाए गए हैं। जिस सम्बध में बिजली विभाग द्वारा रिकॉर्ड चैक किया गया। लेकिन चैक किए गए तीनों ट्यूबवैल का कोई रिकार्ड बिजली विभाग में नही मिला । उनका कहना हैं कि बिना एस्टीमेट कॉस्ट जमा कराए, सरकारी सामान जैसे खंबे, तार और ट्रांसफार्मर आदि का उपयोग करते हुए अवैध बिजली कनेक्शन लगाने पाए गए हैं।

पूछताछ के दौरान मौखिक तौर पर यह भी बताया गया है कि इन कनेक्शन को लगवाने में ठेकेदार द्वारा ढाई लाख रुपये किसानों से लिए  गए हैं।  इस सम्बंध में अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड पलवल द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी तथ्यों के लिए व अवैध ट्यूबवेल कनेक्शन करने व करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई  सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। जो सभी तथ्यों के  मध्यनजर रखते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करेंगे  व उसके उपरांत आरोपितों  के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

जिला परिषद फरीदाबाद के चेयरमैन विजय सिंह को हरियाणा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : “ओप्रशन दुर्गा” के महत्व बारे में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, व्हाट्सप पर घटना की लाइव वीडियो -फोटों भेजिए , एसएचओ सविता रानी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : खजांची पॉलिटेक्निक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झलके देशभक्ति के रंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x