Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:एक दंत चिकित्सक ने पत्नी से कहासुनी के बाद आगरा नहर में छलांग लगा दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-17 फ्लाईओवर पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंत चिकित्सक ने पत्नी से कहासुनी के बाद आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद स्वजन में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलने के बावजूद लगभग 3  घंटे तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे नाराज स्वजन और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया।जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ मोहन रोड निवासी दंत चिकित्सक डॉक्टर सचिन देर रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्कॉर्पियो कार में सवार होकर सेक्टर-17 पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर सचिन ने अचानक पुल पर कार रोक दी और तेजी से दौड़ते हुए आगरा नहर में छलांग लगा दी।लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर किया हंगामाघटना के बाद पत्नी और बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। स्वजन का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद लंबे समय तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे।इससे नाराज लोगों ने रात में सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में डॉक्टर सचिन की तलाश शुरू की गई। खबर  लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

नागरिकता क़ानून से भारतीयों को कोई नुक्सान नहीं, फरीदाबाद के वकीलों ने किया समर्थन

Ajit Sinha

राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ फ्री एण्ड फेयर चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए प्रबंधों बारे की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला कांग्रेस ने गले में सब्जियां व सिर पर सिलैंडर रखकर किया विरोध प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x