Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया, 10 वारदातों का खुलासा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 10 अप्रैल को थाना सूरजकुंड क्षेत्र  के अंतर्गत ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48, फरीदाबाद की टीम ने आज 2 मई, रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपित का नाम साजिद कुरैसी (30) निवासी गांव नीम, मथुरा, उत्तर प्रदेश हाल जयपुर राजस्थान है। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग चाकू व मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है, आरोपित से फरीदाबाद के अन्य 8 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गत 10 अप्रैल को चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए  थे।

उन्होंने आगे बताया कि वह जयपुर की एक सिगरेट बनाने की कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। उस पर  पहले भी गुरुग्राम व राजस्थान में लूट व स्नेचिंग के 10 मामले दर्ज हैं। वह एक साल पहले ही जयपुर के एक स्नेचिंग के मामले में जेल से बाहर आया था। आरोपित से फरीदाबाद की लूट व स्नेचिंग की अन्य 8 वारदातों का खुलासा हुआ है। जिसको न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बता दें कि गत 10 अप्रैल को रात्रि के समय ग्रीन फील्ड कॉलोनी के गेट नंबर-16 के पास 2 मोटरसाइकिल सवारों ने चाकू के बल पर 1.5 तोले सोने की चैन की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में मेहुल चौधरी निवासी  ग्रीन फील्ड कॉलोनी की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया था।

Related posts

सीएम मनोहर लाल की नीतियों का देशभर में बजा डंका : 18 बड़े राज्यों में हरियाणा सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य के रूप में उभरा।

Ajit Sinha

हरियाणा: पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पटना साहिब बिहार में आयोजित श्री गुरुद्वारा गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव समारोह से लौटे, श्रद्धालुओं ने अनुभव साझा किए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x