Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पति -पत्नी विवाद:अमेरिका से भारत आकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुग्राम में 8वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पत्नी -पति एक साथ अमेरिका में नौकरी करते थे, बाद में दोनों पत्नी -पत्नी के बीच विवाद हो गया, इसी वजह से पति ज्यादा परेशान रहता था। वह 28 अप्रैल 2026 को भारत आया था। और शनिवार की शाम साढ़े 7 बजे के करीब एम्3एम् एवेन्यू मॉल 65, सेक्टर -65 , गुरुग्राम के आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, मरने वाले का नाम निशांत उम्र 45,हैं। मृतक निशांत की लगभग 12 साल पूर्व में शादी हुई थी। पुलिस इसके आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02 मई .2026 की शाम लगभग 7:30 बजे थाना सेक्टर -65, गुरुग्राम में एक सूचना M3M emerald hills society सेक्टर -65,गुरुग्राम में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति M3M बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूद गया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान निशांत उम्र-45 वर्ष निवासी एम्मार एमरालड हील्स सेक्टर-65, गुरुग्राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक अमेरिका में नौकरी करता था तथा 12 वर्ष पहले मृतक निशांत की शादी हुई थी। दोनों पति पत्नी अमेरिका में नौकरी करते थे तथा दोनों का विवाद चलने पर वह डिप्रेशन में था। मृतक निशांत 28 अप्रैल 2026 को भारत आया था। तथा इसी परेशानी में निशांत ने 8वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरुग्राम में अपनी बहन व माता-पिता के साथ रह रहा था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया गया।

Related posts

वैश्विक साइबर अपराध सरगना का भंडाफोड़:100 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी नेटवर्क के पीछे एक चीनी नागरिक पकड़ा गया.

Ajit Sinha

दोस्त गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन मांगा, नहीं देने पर सिर में पत्थर मार कर अपने अच्छे दोस्त की हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फ्रॉड के मामले में तत्कालीन सरपंच सुरेश कुमार व एक अन्य के खिलाफ एसीबी हिसार ने आज चार्जशीट कोर्ट में पेश किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x