Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक डंपर से अंग्रेजी शराब की 230 पेटियों सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार , सतेंद्र रावल।

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक डंपर से 230 अंग्रेजी शराब की पेटियों को बरामद किया हैं जिसकी कीमत बाजार में लाखों रूपए में बताई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में डंपर के चालक व परिचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।

क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र रावल की मानें तो उन्हें सूचना मिली कि तिगांव निवासी पिंटू जोकि शराब की बोतलें तस्बीर करने का कार्य करता हैं और आज एक डंपर में अंग्रेजी शराब की पेटियों को भर कर उत्तरप्रदेश में सप्लाई करने जा रहा हैं। उनका कहना हैं कि सूचना को सही मानते हुए उसी वक़्त  उन्होनें एक टीम गठित की  और सेक्टर -75 के समीप पुलिस ने नाकेबंदी की और उस दौरान मुखबर द्वारा बताएं गए नंबर वाला डंपर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया।

उनका कहना हैं कि डंपर के रोकने के बाद, जब डंपर की पुलिस ने तलाशी ली तो देखा कि डंपर के पिछलें हिस्से में लकड़ी के फट्टे  के ऊपर रखा हुआ हैं  जिसे पुलिस ने हटा कर देखा तो उसके निचे शराब की पेटियां काफी तादाद में रखी हुई हैं जिसकी गिनती की गई तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 230 पेटियां निकली। उनका कहना हैं कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम विक्रम व प्रेम सिंह निवासी तिगांव, फरीदाबाद बताया हैं और अपने मालिक का नाम पिंटू बताया हैं।

 

Related posts

फरीदाबाद: कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चार साल की मासूम बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने व उसे मरा समझकर भागने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नगर निगम कमिश्नर अनीता यादव ने ओल्ड जॉन में किया दौड़ा,एक नियंत्रण कक्ष तुरंत प्रभाव से स्थापित किया गया है,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x