Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को दिशा समिति की बैठक से पहले नगर परिषद पलवल में सीएसआर फंड से लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से नई स्ट्रीट लाइट कार्य का उद्घाटन किया। इस परियोजना के शुरू होने से शहर की मुख्य सडक़ों, बाजारों और कई प्रमुख क्षेत्रों में रोशनी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई स्ट्रीट लाइटों के लगने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सडक़ सुरक्षा भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लाइट लगने से रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइटों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे।

Related posts

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के डीसी से कहा कि निजी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या तुरंत बढ़ाओं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा को जनविरोधी बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार से दिलवाएंगे छुटकारा- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : atharv news के खबर का असर : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी अपने कम्प्यूटर में atharv news पढ़ते हुए, बिल्डर रवि गुप्ता केस में दिए जांच।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x