Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में स्टॉर्म वॉटर और रिसाइकिल पानी के प्रबंधन को लेकर हुई बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि शहर में पानी के बेहतर उपयोग और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने ये बातें लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।बैठक में गुरुग्राम शहर के स्टॉर्म वॉटर और रिसाइकिल पानी को डायवर्ट करने संबंधी परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष परियोजना से जुड़े तकनीकी पहलुओं और कार्य योजना की जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान ड्रेनेज सिस्टम, पानी के बहाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।डीसी उत्तम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा के अनुसार पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जीएमडीए, इरीगेशन विभाग और संबंधित एजेंसी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परियोजना का लाभ शहर को मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित समीक्षा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।बैठक में डीआरओ विजय यादव, ईई जीएमडीए विक्रम सिंह, एसई आत्माराम, एक्सईएन आफताब रहमान, एसडीओ इरीगेशन पलवल अंकित सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विनय, टीम लीडर एनकेआई जगन निवास, कोऑर्डिनेटर केएस राव, ड्रेनेज डिजाइनर मुस्तफा हुसैन, सीएडी डिजाइनर विवेकानंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग:हरियाणा को बनाएंगे मैन्यूफैक्चरिंग का हब : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

ममता स्वीट्स में पिस्तौल की नोंक पर हुए लूट के एक मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

प्लाईवुड के नीचे दबा कर ले जा रही ट्रक से लगभग 50 लाख रूपए कीमत की अंग्रेजी शराब की भरी हुई बोतलें बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x