Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अजरौंदा गांव के छोरे सचिन ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद हुआ नियुक्त,का अपने पावन धरती लौटने पर किया शानदार स्वागत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :फरीदाबाद के गांव अजरौंदा के रहने वाले सचिन ने सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती होकर आज अपने गांव और शहर  का नाम पूरे देश में रौशन किया है, सचिन पूरी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कई गांवों में अकेला ऐसा युवा बन गया है जो इंडियन मिलिट्री अकेडमी को पास कर लेफ्टिनेंट के पद पर बैठकर अब देश की सेवा करेगा,सचिन ने सभी युवाओं के लिए अपने संदेश कहा है कि वो भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो और देश की सेवा के लिए सेना को ज्वाइन करें।
ढोल-ढमाकों और डीजे पर बजते तेज गाने  किसी शादी या किसी अन्य समारोह के अवसर पर नहीं बज रहे,बल्कि ये लेफ्टिनेंट सचिन के स्वागत में फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में बजाए जा रहे हैं, जो अभी हाल ही में आईएमए पास कर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुआ है,सचिन के सेना में अफसर बनने की खुशी में पूरा गांव ही सड़कों पर उतर आया और फूल-मालाओं से और दुसरे कई अंदाजों में सचिन का जोरदार स्वागत किया गया, क्या बच्चे क्या बूढे क्या औरतें सभी अपने अंदाज में सचिन को आशीर्वाद देने के लिए गांव अजरौंदा के प्राचीन शिव मंदिर में इकट्ठे हो गए और नाच गाकर सचिन के स्वागत को एक पर्व की तरह से मनाया गया वहीं लैफ्टिनेंट सचिन ने भी गांव और सभी युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होने लिए कहा और देश सेवा के लिए सेना ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया।वहीं, इस मौके पर लैफ्टिनेंट सचिन के दादा और मां-पिता की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने भी अपने बेटे सचिन के अफसर बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि उनके बेटे की तरह ही दूसरे यूवा भी देश सेवा के लिए आगे आए तो वहीं सचिन के दादा ने देश सेवा के लिए एक कविता भी गाकर सुनाई।

Related posts

फरीदाबाद: शराब पीकर सावर्जनिक स्थलों पर खुलेआम हुड़दंग मचाया तो जाओगें जेल, अब तक 68 लोग पकड़े जा चुके हैं -सीपी

Ajit Sinha

दो भाइयों ने मिलकर अपने छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर, आगरा कैनाल में फेंक दिया और उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवा दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों ने हरियाणा पुलिस गेम्स में जीते गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x