Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मशहूर डांसर सपना चौधरी का आगामी 21 अप्रैल सेक्टर -12 हुड्डा ग्राऊंड में डांस का कार्यक्रम हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बिग बॉस से आने के बाद पहली बार फरीदाबाद में 21 अप्रैल को मशहूर डांसर सपना चौधरी का पूरे 2 घंटे का लाईव शो होने जा रहा है जिसे लेकर विकास मेहरा ग्रूप ने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जिसमें जानकारी दी गई कि फरीदाबाद के सेक्टर -12 स्थित हुडा ग्राउंड में 21 अप्रैल को सपना चौधरी नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उनके चाहने वालों के लिए 1000 सौ और 500 का टिकट रखा गया है जिसके लिए करीब 2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तो वहीँ, करीब 4 हजार लोग खडे होकर भी पूरे कार्यक्रम का आनंद उठा पाएगें । आयोजकों ने सपना चौधरी के पिछले कार्यक्रमों मे हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग सहित अन्य साहयता ली है साथ ही भीड को संभालने के लिए 100 निजी बाउंसर लगाएं जाएंगें । इस कार्यक्रम को लेकर सपना चौधरी के समर्थकों में बेहद ही उत्साह देखने को मिल रहा है आयोजकों के पास फोन आना शुरू हो गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: ए.सी में ब्लास्ट होने की वजह से सेक्टर -16 स्थित एक रेस्टॉरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/पलवल: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले फर्जी डॉक्टरों के गिरोह किया पर्दाफाश-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :टाटा स्टील कंपनी के मैनेजर अरिंदमपाल की कंपनी के कार्यालय में घुसकर बर्खास्त कर्मचारी ने गोलियों भून डाला, मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x