Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (48) ने गुड़गांव के एमजी रोड स्थित डिस्कों में जाकर लूटेरे लुटे हुए पैसों को लड़कियों पर उड़ाते थे, पकडे गए ,विमल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -48 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो लोगों से लूट व छीना -झपटी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने  गुडगाँव रोड से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की मानें तो पकडे गए चारों लूटेरे शहर के अलग -अलग  थाना क्षेत्रों के पांच मुकदमें सुलझा लेने  का दावा किया हैं। पुलिस ने इन कब्जे से एक देशी पिस्तौल, एक सेंट्रो  कार, एक मोटर साईकिल,कार की रीम सहित तीन टायर, पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, तीन क्रेडिट कार्ड, एक कार की आर सी, एक वोटर आई डी कार्ड, आधार कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं।

प्रभारी विमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि फरीदाबाद में एक गिरोह ऐसा हैं,जोकि शहर के अलग -अलग थाना क्षेत्रों में छीना -झपटी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम  देता आ रहा हैं। उनका कहना हैं कि मुखविर की सूचना को सही मानते हुए उन्होनें तुरंत एक टीम गठित की और गठित की गई टीम को  इस  गिरोह को पकड़ने हेतु मुखविर द्वारा बताएं गए स्थानों पर भेज दिया। उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने वहां से सुनली निवासी गांव नगरिया, जिला मथुरा , उत्तरप्रदेश, नूरदीन निवासी गांव पलड़ा जिला बागपत, उत्तरप्रदेश,  कर्मवीर निवासी गांव छितरौली जिला महेंद्रगढ़ व कृष्ण निवासी मकान नंबर – एफ.सी. ए.ए.-3 फ्रेंड्स कालोनी ,फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि जब चारों लूटेरों से उनकी टीम ने गहनता से पूछताछ की तो चारों आरोपियों  ने बताया कि गुड़गांव रोड के एम् जी रोड स्थित डिस्कों में जाने का शौकीन था और उस शौक को पूरा करने के लिए ओला कम्पनी की गाड़ियों को बुक करवाता था और उसे सुनसान जगहों पर ले जाकर उसकी कार व चालक को लूट लेते थे।
उनका कहना हैं कि पकडे गए सुनली,नूरदीन,कर्मवीर व कृष्ण ने कबूल किया कि  फरीदाबाद के अलग -अलग इलाकों में छीना -झपटी व लूटपाट के पांच वारदातों को अंजाम दिया हैं जिसमें से तीन मुकदमें सारन थाना, एक मुकदमें थाना भूपानी व एक मुकदमें सेक्टर -55  थाना क्षेत्र  के हैं।उनका कहना हैं कि पकडे गए चारों आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक सेंट्रो कार, एक मोटर साइकिल, कार के रिम सहित तीन टायर, पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, तीन क्रेडिट कार्ड, एक कार की आर सी, एक वोटर आईडी कार्ड, एक आधार कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं।
                               

Related posts

फरीदाबाद: महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हरियाणा महिला आयोग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने दो लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने झलानी कंपनी में बनाए गए अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x