Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हरियाणा महिला आयोग और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक का आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: लघु सचिवालय सेक्टर-12, फरीदाबाद में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की अध्यक्षता में महिला विरुद्ध अपराधों के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा, एसीपी सहित सभी प्रबंधक महिला थाना, दुर्गा शक्ति व अन्य पुलिस कर्मचारी/अधिकारी सहित प्रोटक्शन ऑफिसर हेमा कौशिक, एडवोकेट भानु प्रिया उपस्थित रहे।

मीटिंग के दौरान चेयरपर्सन ने महिला पुलिसकर्मियों को पीडित महिला के प्रति संवेदन शील होने, महिला विरुद्ध अपराध में गंभीरता से जांच करने, पीडित महिला की ठीक प्रकार से काउंसलिग करने, महिला विरुद्ध अपराधों में बिना किसी दबाव से साक्ष्य व दस्तावेजो के आधार पर कार्रवाई करने, महिला विरुद्ध अपराध के संबंध  में शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा प्रथम चरण पर ही सशक्त कदम उठाए जाने,

पुलिस कर्मचारी/अधिकारियों द्वारा महिला विरुद्ध अपराधों के कारणों का गहनता से अध्ययन किया जाकर महिला विरुद्ध अपराध में कमी लाने, महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में समय पर सम्मन/नोटिस को तामिल कराने तथा निर्धारित समय में मामलों की रिपोर्ट आयोग को भेजने के संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करके निर्देशित किया गया।पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने मीटिंग के दौरान चर्चा हुए बिन्दुओं पर कहा कि बिन्दुओं पर अलग से प्रकाश डालकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और पुलिस कर्मचारियों को अलग से अवगत कराया जाएगा। 

Related posts

हनीट्रैप में फंसा कर लाखों वसूल करने वाले गैंग का पर्दाफाश,दो फर्जी पुलिसकर्मी सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहरवासियों को जल्द ही मिलेगी जाम से मुक्ति : उपायुक्त

Ajit Sinha

फर्जी आयकर छापेमारी दल में शामिल एक वांछित फर्जी पुलिसकर्मी को. चोरी किए गए 1 किलो सोना सहित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x