Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: चौरासी पाल की सरदारी व आढ़तियों ने भाजपा नेता राजेश नागर का मार्किट कमेटी की स्थापना पर, उनका मुंह मीठा करवाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: चौरासी पाल की सरदारी व तिगांव क्षेत्र के आढ़तियों ने आज भारतीय जनता पार्टी तिगांव विधानसभा के पूर्व भाजपा नेता राजेश नागर का तिगांव में मार्किट कमेटी की स्थापना करने पर आभार जताया एवं उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि आज देश, प्रदेश व फरीदाबाद जिला विकास से सराबोर है। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है वही फरीदाबाद जिला का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जो कि केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के प्रयासों से विकास जोरों पर है।
उन्होंने कहा कि आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र अपने आप में एक मिसाल का रूप धारण कर चुका है जहां इस क्षेत्र में बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। वही इस गांव में प्रदेश की सबसे पहली मार्डन आईटीआई की स्थापना होने जा रही है जो कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश दिन दुगनी रात चौगनी उन्नति कर रहा है। आज प्रदेश अन्य प्रदेशों से सबसे आगे और हर सुख सुविधाओं से परिपूर्ण है। आज प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से काफी खुश है। आभार प्रकट करने वालों में तिगांव अनाज मण्डी के आढ़ती प्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव मांगेश गोयल, सत्ते नागर, जगबीर अधाना, मास्टर दयाराम, श्रीपाल पंडि़त जी, सौराज सरपंच, हरिचंद सरपंच, राजेन्द्र नागर, अमन नागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: रीनल ब्लॉकेज से पीड़ित 6 माह के नवजात शिशु का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में लैपरोस्कोपिक प्रक्रिया से सफल इलाज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बिहार से लेकर फरीदाबाद तक छठ पूजा की अलग -अलग तस्बीरे अवश्य देखिए,सांय सूर्यदेव के डूबते हुए को अर्ध्य अर्पित।

Ajit Sinha

मानव रचना विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: 1500 छात्रों को दी गई डिग्रियां, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बढ़ाई गरिमा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x