Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने झलानी कंपनी में बनाए गए अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बुधवार को बाटा मोड़ स्थित झलानी  कंपनी में अवैध रूप से बनाई गई निर्माणों को दो बुलडोज़रों की सहायता से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर किया हैं। इससे पहले भी कई बार इस बंद कंपनी के जमीनों पर बने अवैध निर्माणों को तोडा गया था। 

खबर के अनुसार इस झलानी कंपनी में कल बुधवार को जो भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। अधिकारी का कहना हैं कि लम्बें समय से ये झलानी  कंपनी बंद हैं। और ये जमीन इंडस्ट्रीज की हैं पर इस पर चोरी छिपे अवैध रूप लगभग 6 से अधिक दुकानें बनाई गई थी जिस दो अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं।

इस तोड़ फोड़ की कार्रवाई के दौरान डयूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदेव  सिंह मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई की देखरेख एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व भवन निरीक्षक सुनील कुमार कर रहे थे। 

Related posts

फरीदाबाद के तीन पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मैनकाइंड कंपनी ने 3-3 लाख रुपए का चेक देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रजिस्ट्रियों से पहले नगर निगम से घर से बैठे-बैठे नो ड्यूज सर्टिफिकेट ले सकते हैं-डा. यश गर्ग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आज शराब ठेके पर की छापेमारी की कार्रवाई, आबकारी नियमों का उल्लंघन पाया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!