Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज एक 25000 रूपए के एक ईनामी डकैत को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेक्टर -17 की टीम ने आज एक 25000 रूपए के एक ईनामी बदमाश को अरेस्ट किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम जाकिर निवासी तावडू, मेवात हैं। इसके अन्य साथी को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका हैं। इस आरोपित को पुलिस ने सदर बल्लभगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा न. 77 , दिनांक 5 फ़रवरी -2020 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 395, 397 , 365 ,आईपीसी, 25 -54 -59 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमें अरेस्ट किया हैं।  

प्रभारी संदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने अपने सूत्रों से मिलीं थी कि बीपीटीपी पुल के नजदीक ₹25000 का इनामी बदमाश घूम रहा है जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अरेस्ट कर लिया हैं। उनका कहना हैं कि आरोपित जाकिर को मुकदमा नंबर-77, दिनांक 5 फ़रवरी 2020, भारतीय दंड सहिंता की धारा 395,397,365 IPC,25-54-59 आर्म एक्ट, थाना सदर बल्लबगढ़, फरीदाबाद में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे  पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से लूट के दौरान जो भी हथियार इस्तेमाल किया था उसे बरामद किया जाएगा।

पुलिस बतातें हैं कि आरोपित ने फरवरी -2020 में अपने साथियों युसूफ, वाहिद, शोकिन व शाकीर पहलवान के साथ मिलकर सीकरी गांव के पास से एक  कैंटर लूटने की वारदात को अंजाम दिया था और वहां से फरार हो गए थे। और इस केस में बाकि के आरोपित को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका हैं। पूछताछ पर आरोपित  ने बताया कि उसके के खिलाफ रेवाडी में भी मुकदमे दर्ज है और गिरफ्तारी से बचने के लिए मेवात,उत्तरप्रदेश और राजस्थान आदि में फरारी काट रहा था। आरोपित  लूट के एक मुकदमे में गुरुग्राम जेल में रह चुका है इसके अलावा आरोपित रेवाड़ी में भी डकैती के एक मामले में जेल में रह चुका है।  

Related posts

लोगों के जीवन भर की कमाई को लूट कर हजम करने वाले ऐरा बिल्डर के खिलाफ कल रविवार को होंगे सैकड़ों लोग एकत्रित।

Ajit Sinha

दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस -वे पर भीषण सड़क हादसा: एक कार खड़ी बस में टकराई, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 2 मासूम बच्चों का रेस्क्यू।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रमुख समाजसेवी उमा शंकर गर्ग के पिता गिरिराज प्रसाद की 86 वर्ष के उम्र आज प्रात 7:30 देहांत हो गया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!