Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

लोगों के जीवन भर की कमाई को लूट कर हजम करने वाले ऐरा बिल्डर के खिलाफ कल रविवार को होंगे सैकड़ों लोग एकत्रित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर फरीदाबाद:2012 में फरीदाबाद के नहरपार क्षेत्र में उभरते हुए नए शहर में अपना आशियाना बनाने के लिए करीब 850 लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई ऐरा बिल्डर द्वारा विकसित की जा रही ऐरा हाई राइज नाम की सोसाइटी में फ्लैट बुक करने में लगा दी। कंपनी द्वारा 2014 तक पोजेशन का वादा किया गया, कई नामी बैंक ने दिन रात लोगों के नाम पर लोन बांट कर ऐरा बिल्डर को कई सौ करोड़ भी दे दिए जिनको ये बिल्डर एक ही साल में हजम करके बहुत ही चालाकी से खुद को दिवालिया घोषित करके भाग गया।

जब एक साल तक कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो कांड का भंडाफोड़ हुआ और बिल्डर के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुए, कुछ साल बाद बिल्डर हरबीर भड़ाना अरेस्ट हुआ तो लोगों को थोड़ा साहस बंधा। सरकार ने पहल करते हुए वर्ष 2018 में केस को सुप्रीम कोर्ट के एनसीएलटी (NCLT) के हवाले किया गया जिसमें आम तौर पर दो से ढाई साल के अंदर हर केस का फैसला कर दिया जाता है

लेकिन इस केस के साढ़े चार साल बीत जाने पर भी इन पीड़ित लोगों को ना तो फ्लैट ही मिले और ना पैसे, ऊपर से बैंको की मोटी किस्तें लगातार भरनी पड़ रही हैं। इससे आहत लोग आगामी रविवार दिनांक 31 जुलाई को फरीदाबाद के सेक्टर बारह के स्टेडियम के एकत्र होकर आगे की रणनीति बनाने जा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: निर्जला एकादशी पर मीठा पानी वितरित करना पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha

पलवल: फरीदाबाद व पलवल में दर्जनों मुकदमे के कुख्यात अपराधी जसबीर उर्फ़ यशवीर को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के फ्लैट में लगी आग के मामले में बिल्डर पर कभी भी हो सकती हैं सूरजकुंड थाने में केस दर्ज-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x