Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीबीआई मुंबई का अधिकारी बन व फर्जी पार्सल मामले में गिरफ्तारी का डर दिखा कर 25 लाख रुपए 40 हजार की ठगी, अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फर्जी सीबीआई अधिकारी, मुंबई  बन व फर्जी पार्सल होने की बात की खौफ व गिरफ्तारी का डर दिखा कर 25 लाख 40 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में एक आरोपित को अहमदाबाद , गुजरात से साइबर थाना सेंट्रल ,सेक्टर-80 की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम रवि प्रकाश भाई निवासी अहमदाबाद,गुजरात है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-80, फरीदाबाद निवासी  एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 29 नवम्बर 2024 को उसके पास एक कॉल आया, जिसमें ठग ने खुद को कथित कस्टम अधिकारी बतलाया और शिकायतकर्ता को कहा कि उसके नाम से एक पार्सल मलेशिया जा रहा है, जिसमे 16 फर्जी पासपोर्ट , 140 ग्राम MDMA तथा 58 ATM कार्ड है।

जिसपर शिकायतकर्ता ने ऐसा कोई पार्सल नहीं भेजने की बात कही गई। जिसके बाद ठग ने उसकी बात एक कथित सीबीआई अधिकारी, मुम्बई से करवाई। जिसने वेरिफिकेशन के लिए शिकायतकर्ता का आधार कार्ड नंबर व फोटो लिया और पार्सल उसी का होने की बात कही और कहा कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रखा अगर वह इस मामले को यहीं खत्म करना चाहता है तो वो अपने उच्च अधिकारी से बात करवा सकते है। जिसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए उसकी बात कथित उच्च अधिकारी से करवाई। जिसने उसे गिरफ्तारी का डर दिया तथा मामले को खत्म करने के लिए 25,40,000/-रुपए  की मांग की। गिरफ्तारी के डर से शिकायतकर्ता ने ठगों के द्वारा बताए गए  खाता में पैसे ट्रांसफर कर दिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित  रवि प्रकाश भाई निवासी  अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है तथा आगम भाई शाह (खाताधारक) का खाता लेकर आगे किसी को दे दिया था। आगम भाई शाह को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। खाते में ठगी के कुल 5 लाख रुपये आए थे। आरोपित को पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related posts

सैलरी नहीं देने पर फ्लैट में सो रहे मालिक को नारियल काटने वाले तेजधार हथियार से काट डाला -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मामा -भांजे ने मिलकर ट्रांसपोर्टर राकेश सिरोही की हत्या की थी और उसकी लाश को सबूत नष्ट करने के नियत से दिया जंगल में फेंक।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 25 एचसीएस और एक एचपीएस अधिकारी के नियुक्ति व तबादला आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x