Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: खादी ग्राम उद्योग के क्लर्क भूपेंद्र सिंह सांगवान को 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार टीम ने आज मंगलवार को भूपेंद्र सिंह सांगवान क्लर्क खादी ग्राम उद्योग बोर्ड चरखी दादरी को शिकायतकर्ता से 4,500/-रूपये (चार हजार पांच सौ रुपये.) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों कार्यालय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चरखी दादरी से गिरफ्तार किया है तथा गिरफ्तार आरोपित के विरूद्व मुकदमा संख्या 27 दिनांक 15.7.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा वर्ष 2020 में खादी ग्राम उद्योग बोर्ड चरखी दादरी से सेनेटरी की दुकान के लिए 9 लाख रुपए का लोन लिया था तथा इस लोन लेने की एवज में उसके द्वारा अपने 2 एकड़ जमीन प्रतिभूति के तौर पर बैंक के पास गिरवी रखी गई थी। उसके द्वारा लिए गए उपरोक्त 9 लाख लोन को मार्च 2025 में पूर्ण अदा किया गया था। इस लोन को अदा करने उपरान्त वह भूपेन्द्र सिंह सांगवान क्लर्क खादी ग्राम उद्योग बोर्ड चरखी दादरी से एनओसी प्राप्त करने के लिए मिला तो उसने लोन अदा करने उपरान्त एनओसी जारी करने की एवज में उससे 4,500/-रुपए नकद बतौर रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता की शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित भूपेन्द्र सिंह सांगवान को शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Related posts

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक लुटेरा घायल, दूसरा फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए की थी हर्ष हवाई फायरिंग, थाना धौज की टीम ने दोनों सगे भाइयों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

प्रेमिका ने अपने भाइयों को बुलवा कर मुझे पिटवा दिया था, बदला लेने के लिए फर्जी इंस्टग्राम अकाउंट पर उसकी गंदी फोटों डाल दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x