Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

एक बहुमंजिला सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत-वीडियो देखें।


अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक बहुमंजिला सोसाइटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुण माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

हादसा आज तड़के करीब 4:20 बजे गौर सिटी-2 की महागुण माइवुड्स सोसाइटी के टावर-23 में हुआ। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय पुत्र आरव पात्रा के रूप में हुई है। DCP सेंट्रल नोएडा,डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, दोनों को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर दर्शन और प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के सिलसिले में निकलना था। निकलने से पहले पूजा करने के लिए पिता और पुत्र बालकनी में फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से दोनों सीधे 23वीं मंजिल से नीचे आ गिरे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है।  

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: मेसर्स सैपसेट प्रॉपर्टीज लिमिटेड और सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Ajit Sinha

पासपोर्ट और फर्जी वीजा के जरिए विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 लोगों से 80 लाख की ठगी के 4 लोग अरेस्ट -डीसीपी को सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की चार महिलाओं का एक गैंग भीड़भाड़ वाले बाज़ारों में महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करती, 4 महिलाएं पकड़ी गई -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x