Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्कूल में साथ पढ़ने वाले दोस्त की इको गाड़ी में अपहरण कर रॉड -लाठी – डंडों पीट कर सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: स्कूल में साथ पढ़ने वाले दोस्त की इको गाड़ी में अपहरण कर ऊंचा गांव की तरफ ले गए और उसकी रॉड और लाठी -डंडो से पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करने  के मामले में आज मंगलवार को मुख्य आरोपित को पुलिस चौकी सेक्टर -7 की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पुलिस एक किशोर सहित पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह सनसनीखेज वारदात गत 12 जुलाई को अंजाम दिया गया था। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रेम नगर सेक्टर 8 निवासी  एक महिला ने पुलिस चौकी सेक्टर- 7 में  दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 12 जुलाई को उसका लडका आकाश पटेल सेक्टर- 6 स्थित अपनी कंपनी से काम करके वापस लौट रहा था तथा सेक्टर-7/8 चौक पहुंचने पर उसके स्कूल के दोस्त आरिफ खान, अल्ताफ, सूरज, विकास, सोहिल  ईको गाड़ी में बैठा कर उसके बेटे को ऊंचा गांव बल्लभगढ़ की तरफ ले गए। जहां उसको सड़क किनारे गिराकर उसके साथ मारपीट की। जिस संबंध में थाना सेक्टर- 8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि मारपीट में लगी चोटों के कारण ईलाज के दौरान आकाश की मृत्यु हो गई जिस पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सोहिल निवासी  ऊंचा गांव को काबू कर लिया है। वहीं, तारिफ खान निवासी  ईदगाह कॉलोनी, विकास निवासी सेक्टर 4, सूरज निवासी सेक्टर 8 व अल्ताफ निवासी  ईदगाह कालोनी व एक किशोर को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वारदात में प्रयोग ईको गाडी को भी बरामद किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि मृतक आकाश आरोपितों का दोस्त था और एक साथ ही स्कूल में पढे थे। जिनके पहले झगडे हुए थे जिसकी रंजिश रखते हुए गत 12 जुलाई को दिन के समय आरोपीगण मृतक आकाश को ईको गाडी में बैठा कर उंचा गांव सेक्टर- 65 की तरफ ले गए  और वहां पर आकाश की रॉड और डंडों से पिटाई की।तारिफ खान, विकास, सूरज व अल्ताफ को जेल भेजा जा चुका है वहीं आरोपित  सोहिल को न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद:नैशनल राइफल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री रनिंदर सिंह ने 10 मीटर मानव रचना शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

चंडीगढ़;एक्सईएन एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन व विपुल गोयल ने कंबल वितरित किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x