Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी : विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज दोनों निगमों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं नियामकीय मामलों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से संबंधित लंबित मामलों, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) में विचाराधीन प्रकरणों, आयोग द्वारा डिस्कॉम के विरुद्ध जारी आदेशों की अनुपालना, ईईएसडीसी शुल्क के अद्यतन तथा डेवलपर्स द्वारा जमा कराई गई बैंक गारंटी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से संबंधित सभी लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी तैयार कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करें।

एचईआरसी में लंबित प्रकरणों एवं आयोग द्वारा जारी विभिन्न आदेशों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आदेशों का गंभीरता से अध्ययन कर उनकी समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नियामकीय मामलों में किसी भी प्रकार की देरी से बचने तथा आवश्यक दस्तावेज एवं अनुपालना रिपोर्ट निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में एचईआरसी के नियमों एवं विनियमों के अनुरूप ईईएसडीसी शुल्क को अद्यतन करने से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि शुल्क से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में अद्यतन किया जाए, ताकि नियामकीय प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, डेवलपर्स द्वारा जमा कराई गई बैंक गारंटी की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी बैंक गारंटियों के रिकॉर्ड का समुचित सत्यापन करने तथा उनकी वैधता एवं वर्तमान स्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निगमों के वित्तीय हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।बैठक में समीक्षा के दौरान सामने आए सभी मुद्दों पर ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई करने तथा उनकी प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक एवं नियामकीय मामलों का शीघ्र निपटारा, आयोग के आदेशों की प्रभावी अनुपालना और निगमों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में प्रोजेक्ट निदेशक वीके अग्रवाल,ऑपरेशन निदेशक मुकेश चौहान, मुख्य अभियंता प्लानिंग एवं डिजाइन कृष्ण स्वरूप,मुख्य अभियंता ऑपरेशन हिसार जोन हरि दत्त, एसई कमर्शियल एसके सिंह,एसई रेगुलेटरी अफेयर्स रेखा राठी सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, डीएचबी वीएन एवं यूएचबीवीएन के अन्य निदेशक, मुख्य अभियंता, विभिन्न ऑपरेशन सर्कलों के अधीक्षण अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

आईएमटी की एक कंपनी में लगी भयंकर आग, इस आग में लाखों के सामन जल कर हुआ ख़ाक, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।   

Ajit Sinha

स्कूल बसों के विशेष जांच अभियान के पहले दिन 105 बसों की जांच, सुरक्षा मानकों की हुई गहन पड़ताल।

Ajit Sinha

एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने आज एक मोस्ट वांटेड व ईनामी बदमाश को पकड़ कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x