Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा हाइलाइट्स

हरियाणा पुलिस एवं दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 1 -1 लाख के दो इनामी बदमाश ढेर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एसटीएफ बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस तथा काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला हिसार निवासी टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश तथा हिमांशु पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव जाखोड़ खेड़ा, जिला हिसार के विरुद्ध की गई। दोनों आरोपी एफआईआर संख्या 379 दिनांक 11.06.2026, थाना सिटी हांसी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 3(5), 61(2)(A) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत दर्ज हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था तथा उनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था।
डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक अपराधी के विरुद्ध पूरी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संयुक्त अभियान में पुलिस टीमों ने अदम्य साहस, संयम और उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। डीजीपी ने घायल पुलिस अधिकारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध ऐसी निर्णायक एवं प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रखेगी तथा प्रदेश में कानून का राज हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि दोनों आरोपी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा एवं कानून अनुरूप जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों वांछित आरोपी तथा एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान चार पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।घायल पुलिस अधिकारी एवं दोनों आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रवेश एवं हिमांशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस कर्मचारी का उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल से हथियार एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पूरे मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है तथा कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप आगे की कार्रवाई जारी है। हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई कर रही है।

Related posts

दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में पति -पत्नी पर लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बरसाई गोलियां, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Ajit Sinha

इनैलो नेता अभय चौटाला को बंदूक-गोली, जूते-चप्पल से मार पिटाई की बातों के सिवाय कुछ नहीं आता:दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x