Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे दिल्ली के स्कूलों और छात्रों को सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों और उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आज सम्मानित किया। राउज एवेन्यू स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में सीबीएसई की 10वीं-12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले 33 स्कूलों और 239 छात्रों के साथ 50 दिव्यांग छात्रों को एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड 2022 देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली सरकार ने चार कैटेगरी स्टेट बेस्ट, डिस्ट्रिक्ट बेस्ट, जोनल बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल और टॉपर्स स्टूडेंट्स कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोती नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय को स्टेट बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया।

सभी छात्रों और स्कूलों का उत्साहवर्धन करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति का ही असर है कि अब हमारे स्कूल और छात्र लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में ‘‘आप’’ सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के चलते सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बीच की खाई खत्म हो गई है। दिल्ली में अब समान शिक्षा प्रणाली है। हम एमसीडी के 1800 स्कूलों को भी जल्द ठीक करेंगे और दिल्ली को पूरी दुनिया के लिए शिक्षा का केंद्र बनाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड 2022 समारोह की शुरुआत की। इस दौरान शिक्षा मंत्री राजकुमार आनंद और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के टॉपर स्कूलों और छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और एक हवाई यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार हवाई यात्रा के दौरान मेरे बगल वाली सीट पर एक महिला बैठी थी। उस महिला ने बड़े गर्व के साथ कहा कि ‘‘आप’’ की सरकार एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड देती है।

पिछले साल मेरे स्कूल की तरफ से मैंने वो अवॉर्ड लिया था। हम लोगों ने 2015 में स्कूलों, प्रिंसिपल और विद्यार्थियों को एक्सीलेंस अवॉर्ड देने की शुरूआत की थी। उस वक्त यह छोटा सा नन्हां सा पौधा था। लेकिन पिछले 7-8 साल में यह बहुत ही प्रतिष्ठित अवॉर्ड हो गए हैं। अब लोगों को स्कूलों और बच्चों को यह अवॉर्ड मिलना एक तमगे की तरह नजर आता है। आज अवॉर्ड लेने वाले बच्चों के अंदर खुशी और आत्मविश्वास को देखकर बहुत अच्छा लगा। जिनको अवॉर्ड नहीं मिले हैं, उनके लिए उम्मीद करता हूं कि आने वाले सालों के अंदर उनको भी जरूर अवॉर्ड मिलेंगे।

Related posts

दिल्ली जलबोर्ड ने लोगों से की अपील, एक-दो दिन तक पानी का सीमित करें उपयोग, फिजूलखर्ची से बचें

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी: बीजेपी की उत्तराखंड सरकार को इस्तीफा देकर लोगों के बीच दोबारा जाने की जरुरत है-देखें वीडियो

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x