Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेने के मामले में सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कोर्ट में किया चार्जशीट दाखिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंड़ीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार आरोपित उप-निरीक्षक लक्ष्मण सिंह,तत्कालीन जांच अधिकारी , थाना भावनपुर, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश के विरूद्ध चालान (चार्जशीट) धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय पलवल में दिया गया है।

शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपित लक्ष्मण सिंह जांच अधिकारी, थाना भावनपुर जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश द्वारा उसके व उसके परिवार के विरुद्ध थाना भावनपुर जिला मेरठ में रजिस्टर अपहरण के मुकदमा को रफा दफा करने की एवज में उससे 2,00,000/-रूपए बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर ए.सी.बी. फरीदाबाद द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 2,00,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए हथीन उटावड़ रोड, हथीन से रंगे हाथों गिरफतार किया गया था तथा आरोपित के विरुद्ध मुकदमा नंबर- 04 दिनांक 23.01.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था।

Related posts

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बोम्बे स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट और तेल कंपनी में मारा छापा, 3 लाख का भारी जुर्माना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ज़िला में किसी भी प्रकार के ड्रोन कैमरा/ग्लाईडर आदि की उड़ान पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध: यशपाल यादव

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नूंह में दर्ज जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपी अबु बकर और सहजाद को पुलिस ने किया अरेस्ट, एसटीएफ गठित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x