Athrav – Online News Portal
नोएडा

लॉकडाउन के दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, गाडियाँ तोड़ी, दारोगा और पुलिसकर्मी को पीटा। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली जारचा क्षेत्र स्थित समाना नहर के पास जिले में लॉकडाउन होने के बावजूद ट्रैक्टर पर बैठकर शराब पी रहे तीन युवको को जब पुलिस ने टोका और पकड़ने का प्रयास किया। तो एक युवक पुलिस की डर से नहर में कूद गया। जबकि दो युवकों को पुलिस थाने में ले आई और पूछ ताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। लेकिन युवक नदी में कूदने और लापता होने की बात गांव वालो को पता चली तो वे किसी अनहोनी के आकांशा से गांव वाले नहर पर पहुंच गए।

जहां पुलिस टीम को देखकर उन्होंने पर हमला बोल दिया। पुलिस के वाहनों के तोड़फोड़ की गई, इस हमले में एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंगामे की सूचना मिलते पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुँच गए और मामले को शांत कराया।

पुलिस की टूटी हुई यह गाड़ियां ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में क्षतिग्रस्त हुई हैं,इस हंगामे ने एक दरोगा समेत तीन पुलिस भी घायल हुए है। ग्रामीण इस बात से नाराज थे कि एक युवक जो नहर में कूद गया था। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। एसीपी नितिन कुमार ने बताया कि जिले में लॉक डाउन होने के कारण पुलिस की टीमें गश्त कर रही थी जानकारी के अनुसार रघुवीरगढी निवासी छोटू, दीपक व प्रीतम को सूचना मिली थी कि गांव का ट्रैक्टर समाना नहर में फंस गया है। तीनों वहां पहुंचे और ट्रैक्टर निकालने के बाद शराब पीने लगे।

एसीपी का कहना था कि इसी दौरान पुलिस की टीम गश्त करती हुई वहां पहुंच गई पुलिस को देख डर के मारे बचने के लिए प्रीतम नहर में कूद गया दीपक और छोटू को पुलिस कोतवाली ले आई और उसके बाद उसके बाद दोनों को छोड़ दिया। लेकिन लापता प्रीतम की खबर गांव वालों को मिलने के बाद उनका गुस्सा भड़क गया और उन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।  एसीपी का कहना है कि ग्रामीणों को शांत करा दिया गया है और युवक की तलाश की जा रही है।

Related posts

बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट अब लोगों को डराने लगी है, दो हादसों में लिफ्ट में फंसे 10 ,निकाला गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

‘इंश्योरेंस’ के नाम पर करोड़ों की ठगी, सेक्टर-10 में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

Ajit Sinha

पुलिस को चकमा देकर कर फरार बदमाश, पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x