Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में पुलिसवालों को गाली दी… हूटर बजाया… वीडियो वायरल होते, पहुंच गया सलाखों के पीछे  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में युवा कुछ भी करने को तैयार रहते है, कोई अवैध हथियारो दबंग छवि को दिखा फेमस होना चाहता है, तो कोई पुलिस को गाली देकर। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 49 का है जहाँ एक युवक कार चलाते हुए पुलिस को देखकर गाली देता रहा और दूसरा दोस्त उसका वीडियो बनाता रहा और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब युवक को अपनी गलती को स्वीकार कर रहा है।  

सड़क पर गश्त पुलिस को देख गाली दे रहा युवक सर्फाबाद का रहने वाला है और इसके दादा आज भी सपा के जिला अध्यक्ष है, यही वजह हैं कि नेता गिरी का रौब और फेमस होने की चाह के चलते युवक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। विडियो के वायरल होते पुलिस हरकत में आई कोतवाली सेक्टर-49 मे एफ़आईआर दर्ज कर लिया। स्कार्पियो गाडी चलाने वाले युवक की पहचान शेखर यादव रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक को अपनी गलती को स्वीकार कर रहा है। और भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने की बात कह रहा है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा के थाना सेक्टर 49 नोएडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा सोशल साइट इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल किया गया है कि एक युवक द्वारा अपनी स्कोर्पियो गाडी में हूटर बजाता हुआ अपने एक साथी के साथ चल रहा है और आगे जा रही पुलिस की जीप को गाली देता हुआ तेजी से ओवरटेक कर रहा है। स्कार्पियो गाडी चलाने वाले युवक की पहचान शेखर यादव  निवासी ग्राम सर्फाबाद थाना सेक्टर 49 नोएडा के रूप में हुई। पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और स्कोर्पियो गाडी को एमवी एक्ट की धाराओ में सीज किया गया है। वही युवक द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपने जुर्म की माफी मांगी।

Related posts

सोशल मीडिया अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस एसएमसीआर की त्वरित कार्रवाई ने जान बचाई

Ajit Sinha

इंजीनियर ने अपनी पत्नी , बच्ची व सास को चाकू मार कर किया घायल, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, नाजुक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने नकली शराब बनाने वाली कंपनी किया भंडाफोड़, भारी मात्रा नकली शराब बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x