Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कुर्सी हासिल करने के लिए चले लात-घूंसे और कुर्सियां, 4 गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के इलाके सेक्टर अल्फा 2 के सामने स्थित पार्क में चाय की दुकान पर कुर्सी लेने को लेकर दो गुटों के पहले विवाद हुआ, फिर दोनों गुट आपस भीड गए और मारपीट शुरू हो गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। छात्रों के आपस में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना पर पहुंची थाना बीटा-2 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। और दोनों पक्षों से कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ओर से छात्र एक दूसरे पर लात-घूसे चलाते नजर आ रहे हैं। यह विवाद एक चाय की दुकान पर कुर्सी लेने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। दोनों ओर से छात्र आपस में भिड़ गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को मौके से ही हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी की किसी और से अवैध संबंध होने के शक में पति ने उसकी चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में पटवारी ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने पहुंची, अतिक्रमण विभाग टीम को भारी विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x