Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक कॉलेज में बनने वाले मतगणना केंद्रों व स्ट्रांग रूम का लिया जायजा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने लोकसभा आम चुनाव के लिए सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बनने वाले मतगणना केंद्रों व स्ट्रांग रूम का दौरा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर ड्यूटी पर लगने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों तथा चुनावी एजेंटों के लिए अलग रास्ते बनाए जाएंगे।वहीं स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ईवीएम मशीनों को लाने के लिए अलग से एंट्री बनाई जाए। डीसी निशांत कुमार यादव ने इलेक्शन तहसील दार राजेंद्र सिंह से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना केंद्रों में सभी न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी हासिल की तथा निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार  सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। डीसी ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, एजेंट की एंट्री, गुरूग्राम लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी चार विधानसभा का मतगणना कक्ष कहां बनेगा इसकी भी समीक्षा की तथा जगह का चयन कर इलेक्शन विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए  कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखने के लिए उचित मार्किंग की जाए। डीसी ने इस दौरान उपस्थित सभी एसडीएम के साथ विचार विमर्श कर उन्हें संबंधित विधानसभा के लिए बनाए जाने वाले मतगणना केंद्रो व स्ट्रांग रूम को लेकर की जा रही तैयारियों का नियमित निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर की बेहतर साफ-सफाई तथा मूलभूत सुविधाओं, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, समुचित लाइट आदि की व्यवस्था करने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बादशाहपुर के एसडीएम विश्वजीत चौधरी, सोहना के एसडीएम सोनू भट्ट, गुरूग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, पटौदी के एसडीएम होशियार सिंह, ओएसडी टू डीसी प्रीति रावत सहित पुलिस विभाग व राजकीय कन्या महाविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

महिला थाना मानेसर में तैनात महिला मुख्य सिपाही प्रमिला को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए थाना के प्रांगण से गिरफ्तार किया गया हैं।

Ajit Sinha

मशहूर डांसर एंव सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ सदर थाने में लापरवाही से कार चला कर कंटेनर को टक्कर मारने का केस दर्ज। 

Ajit Sinha

जिला में मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी 1333 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग का रहा विशेष योगदान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x