Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा पुलिस के एएसआई 6000 और सर्वेयर 14000 रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के एक सर्वेयर को क्रमशः 6,000 रुपये और 14,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
               
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहले मामले में सिटी थाना पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में तैनात पुलिस एएसआई जय भगवान को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित चीका निवासी शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज एक शिकायत को क्लोज करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से 9000 रुपये ले चुका था।
               
एक अन्य मामले में हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, भिवानी के सर्वेयर सुभाष सैनी को ग्राम सिमली बास, तोशाम, भिवानी निवासी शिकायतकर्ता से 14,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया है। आरोपी सरकारी योजना के तहत सब्सिडी जारी करने के एवज में घूस की मांग कर रहा था।दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा के डीजीपी पी के अग्रवाल ने आज प्रमोट हुए 66 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

कपड़ों के कतरन के नीचे दबा कर चोरी छिपे शराब के पेटियों को ले जा रहे एक कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा, चालक अरेस्ट।

Ajit Sinha

पूर्व विधायक, मार्केटिंग कमेटी चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष, दर्जनों पार्षदों, सरपंचों समेत कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x