Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

डीजीपी प्रशांत अग्रवाल, हरियाणा ने मधुबन में ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ अंलकरण परेड समारोह समितियों के साथ की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मधुबन: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज अकादमी के सरदार पटेल हॉल में आयोजित एक बैठक में ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ अलंकरण परेड समारोह की तैयारी की समीक्षा की और इस आयोजन के संबंध में गठित विभिन्न समितियों के अधिकारियों से विचार विमर्श किया । बैठक में एडीजीपी प्रशासन एएस चावला ने इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों के बारे में जानकारी दी। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव ने अलंकरण परेड की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अत्याधिक गर्मी के बावजूद भी परेड में शामिल अधिकारी व कर्मचारी पूरे उत्साह और जोश के साथ अभ्यास में लगे हैं और दिन प्रतिदिन परेड में निखार ला रहे है।।

डीजीपी कहा कि ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ अलंकरण परेड समारोह ऐतिहासिक अवसर है। राष्ट्रपति कलर, हरियाणा पुलिस की सेवा का सम्मान है। असंख्य जवानों, अधिकारियों ने कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल हुई है। ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ अलंकरण के लिए भव्य परेड आयोजित की जाती है। इसमें हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उन्होंने बैठक के बाद अकादमी के दीक्षांत परेड मैदान में पहुंचकर ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ अलंकरण परेड अभ्यास को देखा तथा इसके उन्नयन के लिए उपयोगी दिशा-निर्देश दिए।
               
इस अवसर पर एडीजीपी आधुनिकीकरण एवं कल्याण आलोक कुमार राय, आइजीपी प्रशासन संजय कुमार, करनाल मण्डल के आइजी सतेन्द्र गुप्ता, डीआईजी शशांक आनंद, डीआइजी ओमप्रकाश नरवाल, डीआईजी नाजनीन भसीन, डीआईजी कृष्ण मुरारी, डीआईजी शिवचरण व संबंधित समितियों में शामिल पुलिस अधीक्षक सहित परेड कमांडर अंबाला के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा व अकादमी के अधिकारीगण, परेड से संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

फरीदाबाद: गुरु और शिष्य के अटूट रिश्ते को बदनाम मत करो, अभिभावकों ने मास्टर अजय शर्मा पर जताया विश्वास -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

60 करोड़ के घोटाले के मामले में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने की घंटों की पूछताछ।

Ajit Sinha

रिश्वत देने के आरोप में नगर निगम गुरुग्राम के ठेकेदार राजेश कुमार 19 लाख रूपए के साथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x