Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा, मधुबन: डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने आज किया बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मधुबन: हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित बी स्तरीय कल्याण सभा में हरियाणा के डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पानीपत के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन की अनुशंसा पर पानीपत पुलिस के 5 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। इनमें  समालखा के पुलिस उप-अधीक्षक प्रदीप कुमार, थाना सनौली के एसएचओ जगजीत सिंह, उपनिरीक्षक महावीर सिंह, सहायक उप-निरीक्षक अनिल कुमार व प्रधान सिपाही देवेन्द्र कुमार शामिल हैं। इन्हें गांव अधमी में एक तेंदुए को जिंदा पकड़ने में सहायता करने तथा लोगों के जीवन की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा और साहस के लिए सम्मानित किया गया है।
               
डीजीपी ने पुलिस उप-अधीक्षक प्रदीप कुमार को प्रोत्साहन पत्र तथा जगजीत सिंह  ङ्क्षसह, महावीर सिंह, अनिल कुमार व देवेन्द्र कुमार को प्रथम श्रेणी प्रशंसापत्र के जगजीत सिंह को 25 हजार रुपये व अन्य सभी को 10-10 हजार रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि गत 7 मई 2022 को थाना सनौली जिला पानीपत क्षेत्र के गांव अधमी में तेंदुआ घुस आया था।

वन विभाग की टीम जब तेंदुए को बेहोश करने की प्रक्रिया में थी तो तेंदुए ने वन अधिकारी पर हमला कर दिया। इन सभी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वन अधिकारी की तेंदुए से रक्षा की। तेंदुए ने एसएचओ जगजीत सिंह पर भी पंजे से वार किया और भागने लगा इसी बीच प्रधान सिपाही देवेंद्र ने सूझबूझ का परिचय देते हुए थाना की गाड़ी तेन्दुए के पीछे दौड़ा कर उसे गिरा दिया। वन विभाग दल ने मौका पाकर तेन्दुए को बेहोश कर दिया और अपने साथ ले गए।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में महादेव के भेष में एक जोड़ो की शादी बड़े हर्षोउल्लास के साथ की गई – वीडियो देखें

Ajit Sinha

15 सालों से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी केरल से गिरफतार।

Ajit Sinha

सीपी लॉ एंड आर्डर ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों के आसपास फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x