Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: टेलिग्राम टास्क में 10 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में 2 आरोपितों को साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम टास्क में 10 लाख रूपए ठगी करने के मामले में 2 आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। जिसका मामला थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस सब इंस्पेक्टर पवन, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्योराज, हेड कॉन्स्टेबल भूपेन्द्र, मंजीत व सिपाही सागर, बलकेश की टीम ने अर्जुन  भार्गव  और हर्षित सोड  को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित  जोधपुर राजस्थान के रहने वाले है।

मामले में चावला कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर ठगी की शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि 11 नवम्बर 2024 को उसके व्हाट्सएप नम्बर पर एक अनजान नम्बर से संपर्क हुआ। जिसने शिकायतकर्ता को गूगल पर होटल और स्टे हाउस के रिव्यू देने के लिए कहा। जिसके लिए उसको पैसे दिए जाएगे। ठगों के द्वारा शिकायतकर्ता को टेलीग्राम पर एक आईडी का लिंक भेजा। जो आगे की प्रक्रिया ठग के द्वारा समझाने के बारे कहा। जिसके बाद शिकायत कर्ता को 900/-रूपए  विभिन्न ट्रांजैक्शन के माध्यम से प्राप्त हुए। फिर अगले दिन उसी प्रकार से रिव्यू के लिए 3650/-रूपए प्राप्त हुए फिर अगले दिन 13 जनवरी 2024 को 2400/-रूपए प्राप्त हुए। जिसके बाद ठगों ने कहा कि अगर आप रिव्यू लगातार जारी रखना चाहते है तो वेलफेयर टास्क करना होगा जिसके लिए आपको और अधिक पैसे दिए जाएगे। जिसके बाद ठगों के द्वारा एक अन्य टेलिग्राम आईडी से संपर्क किया गया और शिकायतकर्ता को वेलफेयर टास्क में पैसे लगाने को कहा। ठगों ने कहा कि पैसे को Cryptocurrency में लगाकर मोटा प्रॉफिट मिलेगा, इस प्रकार शिकायतकर्ता ने 10,79, 000 रुपये लगा दिए, जब शिकायतकर्ता ने 5,00,000/-रूपए निकालने चाहे तो प्लेटफार्म को फ्रीज कर दिया। शिकायतकर्ता को मालूम हुआ उसके  साथ साइबर फ्रॉड हो गया है, जिस पर उसकी शिकायत थाना साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया। साइबर पुलिस टीम ने आरोपित अर्जुन से पता चला की उसने अपना बैंक खाता 10000/-रूपए  में आरोपित  हर्षित को बेच दिया था। जिसके खाते में फ्रॉड के 5,60,000/-रूपए  आए थे। आरोपित  हर्षित ने बैंक खाते को आगे 20000 /-रूपए में बेच दिया था। दोनों आरोपित  दोस्त है। प्राइवेट नौकरी करते है। आरोपित  अर्जुन को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है। आरोपित  हर्षित को मामले में पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज फरीदाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामबीर सिंह और एक पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद ने की 3 पटवार घरों में छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

दो लाख रुपए रिश्वत मामले में चुनाव कार्यालय गुरुग्राम का एक और कर्मचारी पकड़ा गया, चुनाव तहसीदार पहले ही पकड़ा जा चूका है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x