Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रिंसिपल की बर्ख़ास्तगी को दी मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: जींद जिला के उचाना मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना के मामले में हरियाणा सरकार ने निलंबित चल रहे आरोपित प्रिंसिपल करतार सिंह को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज प्रिंसिपल के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई को मंजूरी दी।हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311 (बी) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की है।

प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ (सी) उचाना द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कई छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ दुर्व्यवहार के बयान दिए हैं, जिसके बाद मामले की गंभीरता और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और संबंधित स्कूल में महिला प्रिंसिपल को नियुक्त कर दिया गया है तथा 16 नये स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है।

Related posts

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर कातिलाना हमला, लहूलुहान अवस्था में लीलावती अस्पताल में चल रहा है इलाज -पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में औद्योगिक संस्थानों और प्रबुद्ध नागरिकों से की मुलाकात

Ajit Sinha

इस सत्र की अवधि के दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x