Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रेस फोटो जर्नलिस्ट संतोख सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रेस फोटो जर्नलिस्ट सरदार संतोख सिंह, जिन्हें ताया जी के नाम से जानते थे, के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। सरदार संतोख सिंह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे और वीरवार की सुबह वे जिंदगी की जंग हार गए। वर्तमान में वे रोजाना स्पोक्समैन के मुख्य फोटो जर्नलिस्ट थे। उन्होंने पहले पंजाब राज्य उद्योग निर्यात निगम पीएसआईईसी, सेक्टर 17, चंडीगढ़ में ट्रेसर, मैप नेविस के रूप में भी कार्य किया था, लेकिन वह कार्टूनिंग, पेंटिंग में बहुत कुशल थे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव  वी उमाशंकर तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने भी सरदार संतोख सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज 100 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज ज्योतिसर में अवैध शराब खुर्दों को बंद करने के दिए सख्त निर्देश।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल का आमजनों 24 घंटे बिजली देने का दावा गलत, ग्रेटर फरीदाबाद में रोज 8-9 घंटे कट रही बिजली,थाने में शिकायत। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x