Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शराब के लिए पैसे मांगे तो बेटे ने टाइल नुमा चीज मार कर पिता की हत्या कर दी – अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शराब का सेवन करने के लिए अपने बेटे से पैसे मांग रहा था, इस बात को लेकर झगड़ा हो गया , और बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता को टाइल नुमा चीज से घोप दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मरने वाले शख्स का नाम कमलेश हैं। ये सनसनीखेज वारदात गत 19 दिसंबर 2023 की रात लगभग साढ़े नौ बजे की हैं। अब सिकरी पुलिस चौकी की टीम ने आज आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित हरेंद्र लगभग  2 महीने पहले अपने पिता के पास शाहपुर खुर्द रहने के लिए आया था। आरोपित मूलरूप से गया बिहार का रहने वाला है। आरोपित को पुलिस टीम द्वारा सीकरी चौक के ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आएगी कि आरोपित का पिता पिछले दो वर्ष से सीकरी में किराए पर रह रहा है। आरोपित ने अपने पिता की शराब के पैसे को लेकर हुए झगड़े में चोट मार दी थी जिसमें इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई। आरोपित के खिलाफ मकान के मालिक रवि सोलंकी की शिकायत पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

पलवल:छात्रा के साथ छेडछाड एवं अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 32.5 किलोग्राम ’चूरापोस्त’ के साथ दो आरोपित अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आलू फसल के बारे में भावांतर भरपाई योजना के तहत किसान को विस्तारपूर्वक दी जानकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x