Athrav – Online News Portal
खेल राष्ट्रीय हरियाणा

हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन, सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा की गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है। वहीं कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए ) ट्रॉफी 2023 का द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हरियाणा के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से खुद को एक नये स्तर पर पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।       

मनोहर लाल ने खुशी और गर्व के साथ कहा कि हरियाणा लगातार खेलों में नंबर-1 बना हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना अद्वितीय योगदान देकर हरियाणा का नाम रोशन किया है और उन्हें इस पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों के लिए आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने का काम कर रही है और यह आगे भी जारी रहेगा ताकि हरियाणा के खिलाड़ी हर मैदान में शानदार प्रदर्शन करते रहें। उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष 2 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 और 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। वहीं 5 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए तीन खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे।

Related posts

लाइव वीडियो सुने: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इन कानूनों को रद्द नहीं करना चाहते थे-राहुल गांधी

Ajit Sinha

राजनीति में चापलुसी से नहीं, काम करने से बढ़ता है कद: विनोद तावड़े

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाईः एक माह में 23 मोस्टवांटेड अपराधी और 113 एक्टिव गैंग के सदस्य गिरफ्तार: डीजीपी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x