Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज ज्योतिसर में अवैध शराब खुर्दों को बंद करने के दिए सख्त निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा इंद्रा कालोनी में शराब के अवैध खुर्दे बंद करवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए तत्काल अधिकारियों को अवैध खुर्दों की जांच कर उन्हें बंद करवाने के निर्देश दिए। जनसंवाद के दौरान ज्योतिसर की सरपंच नेहा शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ कार्य कर रहे है। इसी विजन को अपनाते हुए प्रदेश सरकार भी पिछले साढ़े 8 सालों से हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र पर चलते हुए सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित कर रही है।

रावगढ़ के सरपंच ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य सरकार ने ई-टेंडरिंग के रूप में जो नई व्यवस्था की है, इससे ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में तेजी आएगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। अब सरपंचों की बदनामी नहीं होगी। उन्होंने पंचायती विकास कार्य करवाने के लिए ई-टेंडरिंग को लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रावगढ़ के सरंपच को ई-टेंडरिंग का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की।मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ समाज में जन जागृति के लिए भी कार्य कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि एक समय पर हरियाणा पर कन्या भ्रूण हत्या का कलंक था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया और यह एक जन आंदोलन बना। समाज के सहयोग से आज हरियाणा पर लगे इस कलंक को हम मिटाने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत ज्योतिसर में 3524 आयुष्मान कार्ड बने हैं। इनमें से 672 कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाया है। इस पर सरकार की ओर से 1.32 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है।उन्होंने कहा कि आज का यह जन संवाद गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में हो रहा है। इस क्षेत्र का धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। यह धरती कर्म का संदेश देती है। राज्य सरकार भी इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। हमारी सरकार निरंतर जन सेवा के कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं में बढोतरी के लिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इस अवसर पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related posts

भिवानी: 1987 का इतिहास दोहराएगा जेजेपी और आप का गठबंधन: सांसद दुष्यंत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए निरंतर अग्रसर हरियाणा पुलिस-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

लोकसभा 2024 के चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x