Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किया करनाल में ‘‘कर्ण कमल का उद्घाटन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ‘‘कर्ण कमल’’ का गुरुवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने करनाल सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यालय को कार्यकर्ताओं के लिए संस्कारों के प्रचार-प्रसार का केंद्र बताया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यालय को मंदिर का स्वरूप बताया और कहा कि यहां संस्कार मिलते हैं और कार्यकर्ता को देश के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। इससे पहले पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा के अलावा अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने पूर्ण आहूति डाली और कार्यालय परिसर में पार्टी का ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यालय के भवन का उद्घाटन होना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया है। कार्यालय का पार्टी को सुचारू रूप से चलाने एवं मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि आज का यह उत्सव सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है, जिनकी इच्छा थी कि अच्छा कार्यालय बनना चाहिए। जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया, इसे बनाकर तैयार किया है और जिसका नाम कर्ण कमल रखा गया है। इस नाम में भी एक ताकत है जिससे हमें प्रेरणा मिलती है।मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह विचार था कि प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जाएं। सीएम ने कहा कि शाह की प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रदेश के हर जिले में कार्यालय बनाए जा रहे हैं। अभी तक 15 जिलों में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है। 4 जिलों में कार्यालय जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएंगे तथा 3 जिलों में पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक विकासत्मक परियोजनाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।भ्रष्टाचार पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। बड़े से बड़े अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों की अपेक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार मिल रहा है। अपने जनसंवाद कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है, जिसके तहत जिला के विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

….बॉक्स …

कार्यालय मंदिर का स्वरूप, यहां संस्कार के साथ-साथ देश के प्रति काम करने की मिलती है प्रेरणा: ओम प्रकाश धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारा कार्यालय बनाने का उद्देश्य ही जनता के लिए 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराना है, क्योंकि कार्यालय की चहल-पहल से भी कार्यकर्ताओं में काम करने की इच्छा जागृत होती है और वे आम लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। हमने छोटे कार्यालयों में बैठकर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने जैसे बड़े सपने देखे हैं जो अब पूरे हो रहे हैं। भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा-370 हटी और अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सिस्टम को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत आज विश्व में भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related posts

जेजेपी के संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय और राजस्थान के 12 वरिष्ठ पदाधिकारी नियुक्त

Ajit Sinha

हरियाणा: धर्मस्थली विश्व तीर्थ नगरी व दिव्य कुरुक्षेत्र के रुप में किया जाएगा विकसित:दत्तात्रेय

Ajit Sinha

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी बिप्लब देव और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x